Author: Himachal Varta

नाहन   ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- देश भर में मोदी की लहर चल रही है। पीएम मोदी का 24 मई को होना वाला एक दिवसीय दौरा ऐतिहासिक होगा। पीएम मोदी सुबह 9:00 बजे नाहन के ऐतिहासिक चौगान व 11:30 बजे मंडी के पड्डल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि देश इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में देश की जनता विकास के नाम पर वोट देगी।  बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री का 10 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- चुनाव ड्यूटी पर हरियाणा जा रहे सिरमौर के होमगार्ड जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। नाहन के चंबा मैदान में चुनावी ड्यूटी के लिए बस में रवाना होने से पहले ही जवान को हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान तुरंत मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने हरियाणा रोडवेज की बस में हुकम शर्मा (51) को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में छठे चरण के होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश सहित जिला सिरमौर के 448 होमगार्ड जवान…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा)लोकसभा चुनाव-2024 के सफल आयोजन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में 100 माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसके लिए उन्हें पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ दायित्व को निभाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर आगामी 01 जून, 2024 को मतदान के दिन मतदान आरम्भ होने से 1…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नाहन सलीम आजम की अध्यक्षता में आज डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत 4 जून, 2024 को नाहन विधानसभा क्षेत्र-56 की मतगणना के दौरान तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कर्मियों को मतगणना के दौरान किए जाने वाले कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वह अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से करें। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में 121 मतदान केन्द्र हैं जिसमें मतगणना के लिए 8 टेबल…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : शिक्षा खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले प्राइमरी स्कूल कायणू के 38 वर्षीय अध्यापक विजय सिंह कन्याल पुत्र जीवन सिंह की खाई में गिरने से मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह हर रोज की तरह स्कूल जाने से पहले गांव के मंदिर में पूजा करने गए थे और रास्ते में पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरे। मंदिर के तंग रास्ते के नीचे गहरी खाई बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल संगड़ाह अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के दौरान…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर 2 नजदीक न्यू ब्लॉक ऑफिस शिमला रोड के साथ लगता जंगल अचानक आग से दहक उठा। इससे पहले कि जंगल में लगी आग वालिया हाउस और साथ लगते रिहायशी क्षेत्र को अपनी चपेट में लेती उससे पहले एक फोन कॉल पर नाहन अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क से गुजर रहे वाहन चालक ने सुलगती सिगरेट सड़क के किनारे फेंक दी। सुलगती सिगरेट चीड़ की पत्तियों के संपर्क में आने के बाद एक बड़ी आग में तब्दील हो गई। जिस समय की…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर (आईआईएम सिरमौर) ने हाल ही में 16 से 18 मई, 2024 तक आयोजित एचआर रिट्रीट नेविगेटिंग द इमर्जिंग ट्रेंड्स नामक तीन दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तक्षशिला संधारणीय आजीविका एवं सामुदायिक विकास केंद्र , टीएचडीसीआईएल , ऋषिकेश, उत्तराखंड में आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण की मेजबानी टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा की गई थी, जिसका लक्ष्य टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, एसजेवीएनएल , यूजेवीएनएल, एनएचपीसी, रैटल एचपीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से मानव संसाधन समूह को एक साथ लाना…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शहर के अमरपुर मोहल्ला में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान हरिचंद (48) पुत्र भगवानदीन निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि रीठे के पेड़ के समीप गली में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा। अभी फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है, इसकी…

Read More