नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन कार्य की जानकारी हासिल की। उन्होंने विद्यालय में चलाये जा रहे मिड डे मील यानी मध्याह्न भोजन के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाये जा रहे भोजन के सम्बन्ध में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और एक अनुभवी शिक्षक ही स्कूली बच्चों में अध्ययन को लेकर आ रही कमी को परख…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज सिरमौर जिला के बागथन स्थित फल संतती एवं प्रदर्शन उद्यान केन्द्र का दौरा कर केन्द्र का जायजा लिया तथा उद्यान विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बागवानी मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र को बागवानी की दृष्टि से आगे बढाने व इस केंद्र को पुनः विकसित करने के लिए यहां की जलवायु अनुकूल पौधों को रोपित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां उन्नत किस्मों के आडू, नाशपाती, पलम, नेक्टराइन, अमरूद व किवी की हाई डेंसिटी प्लांटेशन की जाएगी जिसके लिए…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों ने सामूहिक समस्याओं सहित व्यक्तिगत समस्याएं भी उनके समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों ने उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित माँगें भी रखी। उद्योग मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का अधिकारियों के सहयोग से मौके पर समाधान किया और कुछ मांगे व समस्याएं जो…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पी.सी.पी.एन.डी.टी.) अधिनियम 1994 के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सिरमौर जिला के लिंग अनुपात पर चर्चा की गई जो कि संतोषजनक पाया गया। डाॅ. पाठक ने बताया कि अभी तक जिला में कोई भी कन्या भ्रूण हत्या का मामला संज्ञान में नहीं आया है। गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड केवल चिकित्सक की परामर्श पर ही करवाना चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में 19 अल्ट्रासाउंड गैर…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी शनिवार को जिला सिरमौर के बागथन स्थित बागवानी विभाग के फार्म का दौरा करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्रवासी मंत्री से मिले तथा अपने क्षेत्र से जुड़ी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सिंचाई व पेयजल से सम्बंधित मूलभूत समस्याओं के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से भी उनको अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडलों ने उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित माँगें भी रखी। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707,पांवटा से गुम्मा तक सड़क को चौड़ा करने के दौरान होने वाले नुक्सान के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को सडक चौडा करने के दौरान प्राकृतिक जल स्त्रोतों, सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं को होने वाले नुक्सान को शीध्र अतिशिध्र ठीक करने के निर्देश दिए है। उपायुक्त ने संबधित विभागीय अधिकारीयों को मोर्थ द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार की डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत जिला सिरमौर में गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20 लाख रुपये का ऋण एक प्रतिशत व्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ नए छात्रों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को भी दिया जाएगा। इस योजना से इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पेरा मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, विधि सहित विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्साें, ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों और मान्यता…