नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज): अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में रविदास जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों ने निर्गुण भक्त कवि रविदास जी की वाणी को सुना व उनके सबद भी गुनगुनाए। विद्यालय की एक शिक्षिका ने छात्रों को संत रविदास जी के जीवन परिचय से परिचित करवाया गया। उन्होंने संत रविदास के शब्द दोहराये “ब्राह्मण मत पूजिए जो होवें गुणहीन, पूजिए चरण चंडाल के जो होवे गुण प्रवीण”। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि महापुरुषों के जीवन, उनकी शिक्षाओं व जीवन…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- इंक्लूसिव शिक्षा को लेकर बीआरसी को लेकर पांवटा में तीन दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अन्य बच्चों के साथ किस तरह से शिक्षा प्रदान की जा सकती है उस पर कार्य किया जा रहा है। इस कार्यशाला में प्राइमरी और अपर प्राइमरी के सीआरसीसी को विशेष अक्षमता वाले बच्चों की पहचान और सरकार और विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। जिन बच्चों को सुनने देखने बोलने और समझने में परेशानी होती है उनके लिए अध्यापक किस तरह की तकनीक अपना कर शिक्षा प्रदान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के संगड़ाह में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जिला स्तरीय युवा चौपाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सिरमौर जिला और प्रदेश पदाधिकारी सहित लगभग 150 युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। युवा चौपाल कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सिरमौर जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने बताया कि नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत विश्व की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुकी है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने बताया कि देश में समाज…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- देवभूमि सिरमौर में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-07 पर कोलर के समीपए बस और कार की टक्कर में तीन लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की एसएसबी बस शिमला के रामपुर में जवानों को छोड़कर वापस उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जा रही थी। इसी दौरान देहरादून से चंडीगढ़ की ओर जा रही यूके नंबर की कार से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर जख्मी हो गए, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायलों की पहचान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)डीसी सुमित खिमटा की देख-रेख में सम्पन्न हुई नीलामी प्रक्रिया नाहन 22 फरवरी। जिला सिरमौर की चारो टाॅल इकाईयों की नीलामी 29 करोड़ 45 लाख रुपये में हुई। पिछले साल की तुलना में यह बोली लगभग 23 प्रतिशत अधिक रही। नीलामी की प्रक्रिया आज दोपहर एक बजे आरंभ होकर देर सायं तक चली। कालाअंब तथा मीनस यूनिट जगजीत सिंह को गई जबकि विनोद मलिक को बहराल तथा स्काईलार्क इन्फ्रास्ट्रक्चर ने गोविंद घाट यूनिट काबिज की। जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा की देख-रेख में यह नीलामी की गई। चारो यूनिट का आरक्षित मूल्य 26 करोड़ 14 लाख 42…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) सुमित खिमटा ने बीते 12 फरवरी के आदेश को निरस्त करते हुए आज यहां नए आदेश जारी करते हुए लोक सभा निर्वाचन-2024 के दौरान उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे की निगरानी के लिये जिला सिरमौर में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। सहायक व्यय पर्यवेक्षक भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षकों की सहायता के लिए नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिये भारतीय स्टेट बैंक संगड़ाह के शाखा प्रबंधक अंकित वर्मा को नियुक्त किया गया है जो सहायक रिटर्निंग आफीसर सराहन को रिपोर्ट करेंगे। 56-नाहन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- शहर में पक्का टैंक के किनारे कई करोड़ की लागत से बनी बहुमंजिला एमसी पार्किंग के उद्घाटन को लेकर विवाद उपज गया,आज हुए वोल्टेज ड्रामे के चलते चंद मिनटों बाद नप अध्यक्षा के द्वारा किए उद्घाटन की पट्टिका को उतार दिया। नगर परिषद द्वारा करीब चार करोड रुपए की लागत से दो मंजिला पार्किंग बनाई गई है जिसका 25 फरवरी को विधायक उद्घाटन करने वाले थे मगर इससे पहले आज भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष ने इसका उद्घाटन कर दिया। उद्घाटन की भनक लगते ही कांग्रेस के पार्षद भी पुलिस के साथ मौके पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब से गुम्मा तक बन रहे एनएच 707 पर पहाड़ों को बेतरतीव तरीके से तोड़ने का सिलसिला जारी है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनियां मनमानी ढंग से कटिंग कर लोगों की जान जोखी में डाल रही है। चट्टानों को अनुमति नहीं होने के बावजूद विस्फोटकों से उड़ाया जा रहा है। ताजा मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सामने आया है। जहां ब्लास्टिंग करके पहाड़ों को तोड़ा जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर काली ढाक बड़वास के समीप आरजीबी कंपनी दिनदहाड़े धरती के सीने को छल्ली करती नजर आ…