नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की ऊंची चोटियों पर आज बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।आज चूड़धार में नौवां हिमपात हुआ, वहीं साथ लगते उपमंडल संगड़ाह के नौहराधार व हरिपुरधार में भी आज सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। चूड़धार में करीब आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है, जबकि नौहराधार में केवल दो इंच बर्फ अब तक पड़ा है।सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के कुछ इलाकों…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- ऐतिहासिक शहर में गुरु रविदास जयंती हर वर्ष नाहन में धूमधाम के साथ मनाई जाती है विधायक अजय सोलंकी ने आज गुरु रविदास मंदिर में झंडारोहण की रस्म अदा कर लोगों को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती की बधाई दी। अजय सोलंकी ने कहा कि समाज को एकजुट करने में गुरु रविदास जी का अहम योगदान रहा है विधायक ने कहा कि आज गुरु रविदास द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है और गुरु रविदास ने समाज को एकजुटता का संदेश दिया है उसकी जरूरत मौजूदा समय में देखी जा रही है।
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की सीमा हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के साथ लगती है। इन तीन राज्यों से देश के हजारों वाहन प्रतिदिन जिला सिरमौर से होते हुए चंडीगढ़, देहरादून और शिमला के लिए निकलते हैं। प्रदेश सरकार ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के फोरलेन पर लगाए गए टोल प्लाजा की तरह पहली बार हिमाचल प्रदेश की एंट्री पर टोल बैरियर फास्ट टैग और क्यूआर कोड से लेने की शुरुआत की जा रही है।एक अप्रैल से जिला सिरमौर के गोविंद घाट पांवटा साहिब टोल बैरियर पर फास्ट टैग और क्यूआर कोड की सुविधा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश के जिला सिरमौर जनपद के पच्छाद उपमंडल में शुक्रवार शाम टैंक में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मामला बाग पशोग पंचायत के धरयार गांव का है। बच्चे के पिता-माता खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान बच्चा खेलते समय टैंक में गिर गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाजें सुन दादा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे को बाहर निकाला और सराहां अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): – हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तहसील नाहन के अंतर्गत मेट्रो डेकोरेटिव प्राइवेट लिमिटेड, कालाअंब उद्योग में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग सिरमौर, अग्निशमन विभाग, नाहन के संयुक्त तत्वावधान में आज अग्नि सुरक्षा एवं बचाव अभियान पर मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी, सिरमौर के आदेशक तोताराम शर्मा ने बताया कि इस मौक अभ्यास को करवाने का उद्देश्य उद्योगों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं एवं आने वाले ग्रीष्म ऋतु में इनकी बढ़ोतरी को मध्य नजर रखते हुए इस तरह के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज): – स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल में समाज में नशे के विरुद्ध एक जागरुकता शिविर का आयोजित किया गया ज़िसमें विद्यार्थियों के माता पिता को नशे के प्रचलन सुर रोकथाम के प्रति जागरुक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला के अनुसार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और उनके विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम में लगभग 40 अभिभावकों और 35 शिक्षकों ने भाग लिया। अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला ने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है ज़िसको आपसी सदभाव…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी दी है। प्रदेश भर में बर्फबारी और बारिश के दौर को देखते हुए अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने दो दिन तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन इस अवधि के दौरान प्रदेश के तीन जिलों में अत्यधिक ठंड पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर में शीतलहर का प्रकोप होने की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिलाभर के लोगों को डंगे लगाने और सडक़ों के मरम्मत कार्य के अंतिम फंड जिला प्रशासन के पास आ गए हैं। यह फंड एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीसीपी और विधायक निधी से जारी होंगे। इन फंड को लेने के लिए लोगों को 31 मार्च से पहले आवेदन करना होगा। 31 मार्च को यह सभी फंड लैप्स हो जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने भी सभी पंचायत प्रधानों और विधायकों को सूचित कर दिया है। जिला प्रशासन ने इन फंड के लिए आवेदन मांगे। वहीं, जिला प्रशासन ने जिला के सभी विधायकों को पत्र भी भेज दिए हैं कि…