नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी से जिला कांगड़ा के तीर्थ स्थलों श्री ज्वालाजी, कांगड़ा और चामुंडाजी के लिए सीधी बस सेवा चलाने की मांग एक बार फिर सिरमौर जिला के लोगों ने की है। सिरमौर जिला के लोगों को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई प्रथम दर्शन सेवा रिलिजियस टूरिज्म सर्किट बस सर्विस के तहत प्रदेश सरकार इस बस रूट को शुरू कर सकती है।बता दें कि जिला सिरमौर के हजारों विद्यार्थी हमीरपुर और कांगड़ा जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। जिन्हें सीधी बस…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं। मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाइवे 07 पर कोलर के समीप का है, यहां एक निजी काशमी बस और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ है। हादसे में घायल बाइक चालक को तुरंत मेडिकल कालेज नाहन के जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान अलबेल सिंह (30) पुत्र जगदीश निवासी गांव मधाना, पंचायत बाड़थल मधाना के रूप…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार को जिला सिरमौर में पंचायती राज उपचुनाव हुए। पांवटा साहिब उपमंडल की पीपलीवाला पंचायत में प्रधान पद पर नजीर मोहम्मद 103 मतों से विजय रहे। वहीं नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में वार्ड सदस्य के चुनाव में बलिंदर कुमार 18 मतों से विजय रहे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपलीवाला पंचायत में प्रधान पद के लिए पांच लोग मैदान में थे। जिसमें नजीर मोहम्मद को सबसे अधिक 681 वोट पड़े। दूसरे स्थान पर हारून 578 वोट, तीसरे स्थान पर प्रमोद चौधरी 554, जमालुद्दीन को 9 वोट और…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस ने 30 ग्राम चरस सहित एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कपिल छाजटा पुत्र दलीप सिंह गांव माटली डाकघर जरवा जनेली तहसील वा थाना शिलाई जिला सिरमौर के रूप है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने कल शाम करीब 6:50 बजे गश्त के दौरान अशोका गेस्ट हाउस थाना राजगढ़ के पास एक बाइक (एचपी-63ए-9271) को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज मंगलवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सैक्टर आफिसर और सैक्टर मैजिस्ट्रेट की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा सैक्टर आफिसर और सैक्टर मैजिस्ट्रेट के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हेतु निर्धारित दिशा निर्देश पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सभी सैक्टर आफिसर और सैक्टर मैजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी निर्वाचन के दृष्टिगत सभी सैक्टर आफिसर और सैक्टर मैजिस्ट्रेट अपने दायित्व का निर्वहन गंभीरतपूवर्क करें। उन्होंने कहा कि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत राजकीय महाविद्यालय शिलाई, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह और राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला में ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान इन स्ट्रांग रूम में मतदान के उपरांत इवीएम मशीनों को रिसीव कर यहां रखा जायेगा और उसके उपरांत मतगणना के लिए निर्धारित स्थल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन तक पूरी सुरक्षा के साथ ले जाया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा और दूसरी व्यवस्थाओं के दृष्टिगत जानकारी भी हासिल की।उपायुक्त…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- खान सुरक्षा महानिदेशालय गाज़ियाबाद क्षेत्र के तत्वाधान में हरियाणा के हिसार में 34 वाँ खान सुरक्षा सप्ताह का पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया. खान सुरक्षा महानिदेशालय गाज़ियाबाद क्षेत्र के उप महानिदेशक खान सुरक्षा एस.डी.छिद्दरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति थे जिसमें अर्ध मशीनीकृत वर्ग में सिरमौर जिले की जय सिंह ठाकुर की बल्दवा लाइम स्टोन खान को लगातार 34वीं बार बेस्ट ओवरऑल परफ़ोरमेंस में सर्वश्रेष्ठ खान के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि सिरमौर जिले की सुप्रियाँक वालिया की भूतमढ़ी लाईम स्टोन माइन को द्वितीय और मैं. कुश परमार की बागानधार लाइम स्टोन…