Author: Himachal Varta

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन शहर में गुन्नुघाट पुलिस चौकी के सामने कारोबारी प्रकाश जैन के गोदाम में अचानक आग भड़क गई। गोदाम में आग लगने से धमाकों की आवाज भी सुनाई दे रही थी। हालांकि, अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग के भड़कने की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्टसर्किट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गई। आग दोपहर करीब एक बजे भड़की। कारोबारी को लाखों का नुकसान होने की संभावना…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर को रेल के मुद्दे पर सवार होकर लगातार दिल्ली पहुंचे सांसदों को मोदी सरकार आज तक रेल से नहीं जोड़ पाई है। ऐसे में जल्द होने जा रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र षोशा कहीं ना कहीं कम से कम सिरमौर में जनता के गले से नहीं उतर पाएगा। 2014 से 2024 तक लगातार केंद्र में काबिज रहे शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सिरमौर को रेल नहीं दिलवा पाए।ऐसा नहीं है कि सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप तथा मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप सिरमौर को रेल की मांग को लेकर चुप रहे। बल्कि दोनों सांसदों…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया जायेगा। मेले के आयोजनों से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर आज बुधवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे वहीं पर श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधायें भी उपलब्ध…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने विभिन्न दूरसंचार नेटवर्क जिसमें बीएसएनएल, जिओ और एयरटेल आदि संस्थान शमिल है से आग्रह किया है कि आगामी लोकसभ चुनाव-2024 के दृष्टिगत सभी सर्विस प्रोवाईडर जिला के समस्त 589 मतदान केन्द्रों में संचार नेटवर्क को सुदृढ़ बनाना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि जिला में 21 मतदान केन्द्रों में दूरसंचार नेटवर्क कमजोर होने के दृष्टिगत शैडो जोन घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा नाहन में लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत दूरसंचार कंपनियों बीएसएनएल, जियो और ऐयरटेल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला में स्वीप गतिविधियों ( सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता) के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारी आरम्भ कर दी है। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 में इस बार न्यूनतम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला भर में स्वीप गतिविधियों के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने आज बुधवार को नाहन में स्वीप कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की। गौरव महाजन ने कहा कि लोकंत्रत…

Read More

कालाअम्ब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की तहसील नाहन के अंतर्गत अंबा शक्ति प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब औद्योगिक क्षेत्र में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग सिरमौर के अंतर्गत आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव अभियान पर मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी सिरमौर के आदेशक तोताराम शर्मा ने बताया कि इस मौके अभ्यास को करवाने का उद्देश्य उद्योगों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं एवं आने वाले ग्रीष्म ऋतु में उनकी बढ़ोतरी को मद्देनजर रखते हुए इस तरह के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- नाहन उपमंडल के स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत 3 मार्च को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान में शून्य से 5 वर्ष तक के 12,538 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जो बच्चे 3 मार्च को दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें 4 और 5 मार्च को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी।यह जानकारी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने दी। उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग करें।…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  नाहन पुलिस व सड़क सुरक्षा क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आज डॉ वाई एस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान कालेज के छात्रों को यातायात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मीडिया से बात करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही जानकारी को लोगों तक पहुंचाने की अपील कॉलेज के छात्रों से की गई है…

Read More