नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- नाहन शहर के चौगान मैदान के नजदीक 16 वर्षीय बालक के द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमन पुत्र लल्लन प्रसाद ने बीती रात करीब 10:00 बजे के आसपास फांसी लगा ली थी। बालक ने पीपल के चबूतरे के साथ बिजली के ट्रांसफार्मर के पाइप के साथ रस्सी बांधकर फांसी का फंदा बनाया था।जैसे ही बालक ने फंदा लगाया उसे कुछ ही मिनट के बाद लोगों ने फंदे से उतार लिया था। बालक को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने मोदी सरकार को चेताते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की गाड़ी कमाई का एनपीए का पैसा जल्द वापस करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा ओल्ड पेंशन लागू किए हुए 1 वर्ष हो चुका है, मगर अभी तक केंद्र की मोदी सरकार ने उनका एनपीए का पैसा वापस नहीं किया है।उन्होंने कहा कि यह पैसा आज भी बीमा कंपनियों के खाते में जमा है जिसका वह दोहरा लाभ ले रही हैं। माया राम शर्मा ने कहा कि प्रदेश का डेढ़ लाख से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर ने अपने 312 छात्रों के अब तक के सबसे बड़े बैच के लिए ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट पूरा कर लिया है। संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में परामर्श, वित्त, मानव संसाधन, विपणन, संचालन, बिक्री और व्यवसाय विकास, रणनीति आदि में इंटर्नशिप की पेशकश करते हुए दुनिया भर से 140 प्लस भर्ती कर्ताओं को आकर्षित किया। छात्रों को एक्सेंचर , एंजेलवन, बजाज फिनसर्व लिमिटेड, कॉर्डेलिया, डीसीएम श्रीराम, डीई शॉ , इजमायट्रिप , अर्न्स्ट एंड यंग, फुजित्सु, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, जियो क्रिएटिव लैब्स, एलएंडटी, मैनकाइंड फार्मा, आरबीआई, टेक महिंद्रा, टाइगर एनालिटिक्स ,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- इटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब के अकाल कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस के माध्यम से वैज्ञानिक उत्सव 6 से 28 फरवरी तक राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इटरनल यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. दविंदर सिंह की उपस्थिति में हुआ।यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ. अमरीक सिंह आहलुवालिया ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। उद्घाटन में सभी विभागों से डीन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अवसर पर अपने मार्गदर्शन के साथ काम किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रोफेसर डॉ. संदीपन गुप्ता, प्रोफेसर डॉ. सुरजन सिंह और प्रोफेसर डॉ. नीलम ठाकुर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के अंतर्गत एक नाइजीरियन व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। बता दें आरोपी के कब्जे से 32.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने आज आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।गौरतलब है कि 20 फरवरी को पुलिस की डिटेक्शन सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर खजुरना पुल के साथ जामन की पुलिया के पास आरोपी रोशन लाल (36) उर्फ विक्की डॉन पुत्र…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत विस्तारित उत्पादित जिम्मेदारी की पूर्ति के संबंध में काला नौ धोअंब में सदस्य सचिव, एचपीएसपीसीबी की अध्यक्षता में निर्माता आयातक, ब्रांड मालिकों, अपशिष्ट प्रबंधन एजेंसियों और शहरी विकास विभाग के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी।बैठक में प्लास्टिक पैकेजिंग के उत्पादन एवं उपयोग में लगी औद्योगिक इकाइयां उपस्थित थी। हिमाचल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 और पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा निर्धारित विस्तारित उत्पादक जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा इस बात पर जोर दिया गया…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मौसम में इन दिनों लगातार बदलाव होने से काफी लोगों को बुखार व सर्दी ने जकड़ लिया है। जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों के चिकित्सकों के पास बुखार, खांसी-जुकाम व सर्दी के मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। रोजाना 100 से अधिक लोग बुखार की जांच करा रहे है तो 200 से ज्यादा लोग परामर्श ले रहे है। मौसम के बदलाव के कारण बीमारियों ने भी अपना तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चिकित्सकों के पास बच्चों के साथ-साथ नौजवानों व बुजुर्गों समेत महिलाओं की भीड़ है। इन दिनों बुखार, खांसी, गले…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- आज राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) नाहन में साइंस दिवस के उपलक्ष में विद्यालय के छात्रों द्वारा विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं विज्ञान से संबंधित माॅडल बनाये। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक भी काफी संख्या में मौजूद रहे एवं उनकी बड़ी सराहना की ।श्रीमती वीना सोहेल (साइंस अध्यापिका) का इस मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने इस मेले का अवलोकन करने हुए बच्चों की प्रसंसा की एवं उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षा संवाद का…