नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठौड़ निवाड़ के ग्रामीण पंचायत में स्थापित किए जा रहे कूड़ा संयंत्र के विरोध में उतर गए है। कूड़ा संयंत्र खोले जाने की विरोध में आज ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे और पंचायत प्रधान रामस्वरूप की अध्यक्षता में DC सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर कूड़ा संयंत्र दूसरे स्थान पर स्थापित करने की माँग की। पंचायत के लोगों ने बताया कि साल 2019 से लगातार कूड़ा संयंत्र खोलने का विरोध यहां पर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है क्योंकि यहां कूड़ा संयंत्र खुलने से लोगों को परेशानियों का सामना…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षण दिवस के उपलक्ष्य पर एलआर ग्रुप आॅफ इंस्टिटयूट ओच्छघाट में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । एमएम विश्वविद्यालय सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य प्रो0 डाॅ0 रवि चंद शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत और उन्होने तनाव प्रबंधन पर बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की गई । उन्होने बताया कि तनाव होना मनुष्य की नेचुरल आदत है परंतु तनाव से किस प्रकार मुक्ति पाई जा सके यह अहम बात है । मानसिक तनाव होने से मनुष्य अनेक बीमारियों का शिकार बन जाता है जिससे छुटकारा पाने के लिए हर…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंडल नाहन ने यह जानकारी दी है कि 10 मार्च रविवार को 33 के0वी0 गिरीनगर नाहन लाइन व 33 के0वी0/11 के0वी0 सब स्टेशन दो-सड़का तथा वहां से निकलने वाले सभी 11 के0वी0 फीड़रो पर आवश्यक मुरम्मत का कार्य किया जाना है, जिस कारण नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक, शम्भुवाला, बनकला सतीवाला बोहलियों, मातरभेडों, कटासन, उत्तमवाला, सैनवाला, बोगरिया, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेड़ा, आमवाला, बांका बाडा औद्योगिक क्षेत्र व मोगीनन्द के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नाहन के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के लिए स्थापित स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा का जायजा लिया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के अन्तर्गत सिरमौर जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में की जायेगी।उन्होंने कहा कि मतदान के उपरांत सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को मतगणना के लिए यहां पर रखा जायेगा और निर्धारित तिथि को मतगणना की जायेगी। इन स्ट्रांग रूम में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने गत दिवस सिरमौर जिला के हरिपुरधार में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार के उस बयान को क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा करार दिया है जिसमें उन्होंने 3 मई से हरिपुरधार में होने वाले मेले के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू के शिरकत होने और मुख्यमंत्री द्वारा हरिपुरधार में सिविल अस्पताल खोलने की घोषणा कराने की बात कही है। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता मेलाराम शर्मा, जिला युवा भाजपा अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष वेद ठाकुर और रेणुका मंडल सचिव गोपाल भंडारी ने बताया कि…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के साथ लगते पीज की पहाड़ी में जहां इन दिनों पैराग्लाइडिंग का मजा लेने के लिए सैलानी आ रहे हैं, वहीं खराब मौसम के चलते पैराग्लाइडिंग करवाने में भी पायलट को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में जब पीज की पहाड़ी से तीन पैराग्लाइडर पायलटों ने सैलानियों के साथ दोपहर बाद ढालपुर मैदान के लिए उड़ान भरी, तो अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं के चलते पैराग्लाइडर पायलट अपनी दिशा भटक गए। ऐसे में दो पैराग्लाइडर पायलटों ने आपात स्थिति में ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। लोकसभा चुनाव हेतु सिरमौर जिला के आइकन पदमश्री विद्यानंद सरैक भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पी.ओ. डीआरडीए एवं सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभगिता यानि स्वीप के नोडल अधिकारी अभिषेक मित्तल ने यह जानकारी प्रदान की है। अभिषेक मित्तल ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नारी शक्ति वंदन दिवस के अवसर पर हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि देश में नारी शक्ति की ताकत को बढ़ाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में आज आधी शक्ति नारी की आंकी गई है और छुन का समयमान करना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव बहुत नजदीक हैं और महिलाओं को पहली बार 33 प्रतिशत की भागेदारी मिल रही है। डा बिंदल ने कहा कि महिलाओं के लिए कई प्रकार के आर्थिक लाभों की स्कीमें चलाई जा रही है…