नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर आउटसोर्स वर्कर्स की सीटू के बैनर तले नाहन में बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्कर्स की लंबित कई मांगों को लेकर मंथन किया गया और नई कार्यकारिणी गठित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार ने बताया कि आउटसोर्स वर्कर्स की लंबित मांगों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 13-14 वर्षों से प्रदेश में हजारों आउटसोर्स वर्क्स कार्य कर रहे हैं जिसमें से करीब 1800 कर्मचारी जिला सिरमौर के शामिल है। उन्होंने बताया कि अभी…
Author: Himachal Varta
पांवटा ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों में हिम केयर कार्ड को बंद करने के निर्णय पर निराशा प्रकट करते हुए इसे जनहित के खिलाफ कांग्रेस का एक और तुगलकी फ़रमान बताया है। बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा सरकार हिमाचल के इतिहास की सबसे क्रप्ट , कन्फ्यूज़ और कामचोर सरकार साबित हुई है। 19 महीने की इस सरकार की अपनी तो कोई उपलब्धि है ही नहीं। साथ ही भाजपा के अच्छे कामों पर तालाबंदी कर कांग्रेस जनता के हितों के साथ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में संपन्न हुई। इस बैठक में उपायुक्त ने मिशन वात्सल्य व मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की समीक्षा की। इसके अलावा बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना मुख्यमंत्री सुरक्षित बचपन योजना की पहली व परिचयात्मक बैठक भी की गई। उपायुक्त ने बताया कि आज की बैठक में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति व चाइल्ड हेल्प लाइन सिरमौर के कार्यों की समीक्षा की गई। मिशन वात्सल्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स द्वारा आध्यात्मिक कृत्रिम अंग के लिए नाहन से रोटरी क्लब के प्रधान अमित धारी द्वारा पानीपत में अंगों के मेजरमेंट के लिए 4 लोगो को ले जाया गया, उन्होंने बताया की 15 दिन बाद ये अंग इनको जीरकपुर में लगाए जायेंगे और ट्रेनिंग भी दी जायेगी की इनको कैसे प्रयोग करना है रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स का हमेशा यही प्रयास रहता है जरूरतमंद लोगों की मदद करना, रोटरी क्लब के प्रधान ने कहा की वो हमेशा जरूरतमंद लोगों के सेवा के तत्पर तैयार रहते है हाल में ही अभी नाहन हॉस्पिटल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश और उत्तरांचल के पर्वतीय इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते जहां हिमाचल प्रदेश की गिरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है , वहीं हिमाचल की सीमा के साथ बहती यमुना नदी के जलस्तर में भी भारी बढ़ोतरी हुई है , जिसके चलते जहां रेणुका बांध से पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया है , वहीं यमुना नदी पर बने डाकपत्थर और आसन बैराज बांध से भी पानी छोड़े जाने का अलर्ट संबंधित विभाग ने जारी किया है। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एडवाइजरी जारी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उद्योग, श्रम रोज़गार एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने सिरमौर प्रवास के दौरान पांवटा साहिब, कफोटा तथा शिलाई में क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्र की तथा अपनी व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखीं। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लोगों द्वारा उद्योग मंत्री के समक्ष उनके क्षेत्र से संबंधित कुछ माँगें भी रखी गई। उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जबकि कुछ समस्याओं को उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्माआह ने प्रदेश की सुक्खू सरकार की कैबिनेट द्वारा लिए गए उस फैसले को तुगलकी फरमान करार दिया है जिसमें प्रदेश के 99 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिला भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हुई है तब से इस सरकार ने सरकारी दफ्तरों और सरकारी संस्थाओं को बंद करने के सिवाय कुछ भी नहीं किया है । उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने सरकारी संस्थाओं को बंद करने की सीमा उस समय लांघ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- “दवा विक्रेता संगठन राजगढ़” की बैठक में शनिवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें क्रांतिशील चौहान को सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि विनोद कुमार को महासचिव बनाया गया। इसके साथ-साथ प्रदीप ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रमोद पुंडीर और सचिन शर्मा को मीडिया प्रभारी, अमन शर्मा को कोषाध्यक्ष, जबकि विनोद दानी, संचित शर्मा और विवेक शर्मा को सलाहकार चुना गया है। इससे पूर्व संगठन के पूर्व अध्यक्ष विनोद दानी की अध्यक्षता में दवा विक्रेताओं ने संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर…