नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में समग्र रूप से आज इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के हरिपुरधार, नौहराधार और राजगढ़ आदि क्षेत्रों की ऊंची पहाड़ियों में लगभग 2 महीने के लगातार सुखे के पश्चात आज इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। सर्वाधिक हिमपात सिरमौर जिला में लगभग 11000 फुट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार चोटी में 4 से 5 फुट तक दर्ज किया गया। चूड़धार की चोटी पर इस मौसम का यह पांचवा हिमपात है।हिमाचल के समग्र क्षेत्र में हुए इस पहले हिमपात से किसानों और बागवानों…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज डायनामिक युवा मंडल व सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नाहन में सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2024 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कहा कि *”खेल खेलों नशा छोड़ो-खेलेगा युवा तों नशे से दूर रहेगा युवा” थीम के अंतर्गत सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2024* के बारे जानकारी साझा की है।ओपी ठाकुर ने कहा कि सिरमौर क्रिकेट कप का चौथा संस्करण 24 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक नाहन के ऐतिहासिक चोगान मैदान में आयोजित होगा और क्रिकेट…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सीमावर्ती जिला सिरमौर में नशे की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोका जा सके वहीं इस बाबत DC सिरमौर सुमित खिमटा ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए है।डीसी सिरमौर सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि युवा पीढ़ी में बढ़ता नशे का प्रचलन बेहद चिंतनीय विषय है वहीं सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और खुद मुख्यमंत्री की तरफ से इस बाबत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा की सिरमौर जिला में भांग एवं अफीम की खेती का अन्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में नाहन विधानसभा क्षेत्र की विक्रम बाग पंचायत में एक सेवानिवृत सैनिक पर समुदाय विशेष लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व लोगों को धर्म के नाम पर बांटने के आरोप लगाए जाने की शिकायत को लेकर आज विक्रम बाग क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण नाहन पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने डीएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले से ने अवगत करवाया.।आरोप है कि इस व्यक्ति द्वारा क्षेत्र के युवाओं को धर्म के नाम पर भड़काने और अन्य धर्म के लोगों के साथ माहौल खराब करने के लिए जहां तैयार किया रहा है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत डोबरी सालवाला तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र के जमटा में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 3 फरवरी 2024 को प्रातः 11 बजे पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत डोबरी सालवाला में ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जगत सिंह नेगी 4 फरवरी को प्रातः 11 बजे नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जमटा में ‘‘सरकार…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के तहत 3 फरवरी को पांवटा साहिब विधानसभा के डोबरी सालवाला 4 फरवरी को नाहन क्षेत्र के जमटा और 6 फरवरी को पच्छाद क्षेत्र के नारग में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और सम्बधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी तैयारियों आरम्भ कर दी हैं। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए आज गुरूवार को नाहन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें कार्यक्रम को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला सागंना शिक्षा खंड संगडाह मैं कार्यरत एमडीएम वर्कर उर्मिला रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी को अपने अंतरिम बजट में एमडीएम वर्कर के वेतन में बढ़ोतरी करनी चाहिए क्योंकि एमडीएम वर्कर को सिर्फ चार हजार रुपए वेतन मिलता है जिससे परिवार का पालन पोषण करना उनके लिए बहुत कठिन हो रहा है जबकि एमडीएम वर्कर भी 10:00 बजे पाठशाला में अपनी उपस्थिति देती है और 2:00 तक पाठशाला में अपनी सेवाएं देती है जबकि पाठशाला में कार्यरत अध्यापकों का वेतन 80 से…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यहां जारी एक आदेश में पांवटा साहिब विकास खंड के डोबरी-सालवाला, नाहन के नौणी (जमटा) तथा पच्छाद खंड के नारग में विशेष ग्राम सभायें आयोजित करने के आदेश दिये हैं। यह ग्राम सभायें ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम के दृष्टिगत आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पांवटा खंड के डोबरी-सालवाला में 3 फरवरी 2024 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा, इसी दिन यहां पर “सरकार के द्वार’ कार्यकम भी आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार नाहन खंड के नौणी (जमटा) पंचायत में 4 फरवरी 2024…