नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)4 जनवरी 2024 को अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ‘नाहन में KBC कौन बनेगा करोड़पति के नन्हें हिमाचली प्रतिभागी अरुणोदय शर्मा ने स्कूल भ्रमण किया। विद्यालय परिसर में छात्रों ने उनके स्वागत में पलकें बिछा दी। स्कूल भ्रमण के दौरान अरुणोदय ने विद्यालय के पुस्तकालय, स्टैम लैब व शूटिंग रेंज का जायजा लिया। शूटिंग रेंज में उन्होंने बंदूक से निशाना साधा व स्टैम लैब में Virtual Reality और augment Reality का लुत्फ उठाया। नवीन टैक्नलॉजी व सुविधाओं से पूर्ण अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रशंसा करते हुए वह थक नहीं रहे थे।। अपने साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि अरिहंत उनके लिए एक आदर्श विद्यालय है।…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्माजिला सिरमौर के वन परिक्षेत्र त्रिलोकपुर में 8 व 9 फरवरी, 2024 तथा नाहन व कोलर में 9 व 10 फरवरी, 2024 को वन मित्र प्रतिभागियों का शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जएगा। यह जानकारी संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी ने दी।उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्र त्रिलोकपुर के लिए वन विश्राम गृह त्रिलोकपुर में प्रातः 7.30 बजे से तथा कोलर परिक्षेत्र के अंतर्गत नाहन तहसील के अभ्यर्थियों के लिए 9 फरवरी व पांवटा साहिब तहसील के अभ्यर्थियों के लिए 10 फरवरी, 2024 को कोलर क्रिकेट ग्राउंड नजदीक फांदी बाॅडीवाला रोड में प्रातः 9…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं को आम जन तक पंहुचाने के उदेश्य से सूचना एंव जन सम्र्पक विभाग द्वारा शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिलाई व नाया में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति कला मंच ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ इनका लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने समूह गीत ’’खुशी की लहर है आई’’…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)जिला सिरमौर में एरिया फैमिलियेराइजेशन एक्सरसाइज हेतु 14वी एनडीआरफ बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, नालागढ़ से निरीक्षक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में 21 सदस्य टीम 5 फरवरी से 17 फरवरी 2024 तक जिला सिरमौर के भ्रमण पर रहेगी। दौरान यह टीम नाहन पांवटा साहिब, कफोटा, शिलाई संगडाह, राजगढ़ एवं पच्छाद उप-मंडलों के विद्यालयों महाविद्यालय सामुदायिक केन्द्रों, बस अड्डा एवं आपदा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा वहां की स्थानीय जनता को आपदाओं से बचाव एवं सुरक्षित रहने के तरीकों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देंगे। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- वन परिक्षेत्र अधिकारी जमटा ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जमटा परिक्षेत्र में आने वाले जिन अभियार्थियों ने वन मित्रों के लिए आवेदन दिए हैं उन के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षण वन खंड जमटा तथा वन खंड बनैठी के अंतर्गत आने वाले परीक्षण आगामी 08 फरवरी को रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाहल के अभियार्थियों के लिए 09 फरवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इन तिथियों के लिए समय सुबह 8.00 का जमटा में रखा गया है जहां शारीरिक दक्षता परिक्षण हैं।
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अब चिडग़ांव के लोगों को सर्दियों में शिमला या अन्य लांगरुट मार्ग के लिए खड़ा पत्थर या कुफरी में गिरे हिमपात पर नहीं निर्भर रहना पड़ेगा। अब वाया सैंज पांवटा साहिब होकर लोग अपने निर्धारित समय पर लांगरूट पर जा पाएंगे। मुख्य संसदीय सचिव विधि, संसदीय मामले एवं बागबानी विभाग हिमाचल सरकार मोहन लाल ब्राकटा द्वारा रोहड़ू से पांवटा साहिब हिमाचल पथ परिवहन निगम रोहड़ू की बस सेवा का विस्तारिकरण किया। अब ये बस चिडग़ांव से पांवटा साहिब चलेगी। जो सुबह 5.00 बजे चिडग़ांव से एवं 6.00 बजे रोहड़ू से पांवटा साहिब के लिए चलेगी। पांवटा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के बजट प्रस्ताव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण तथा गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर विशेष जोर के साथ, 2047 तक एक विकसित देश बनने की दिशा में भारत की यात्रा को गति प्रदान करेंगे। इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की सराहना की और उन्हें बधाई दी । उन्होंने बताया कि राजकोषीय अनुशासन के साथ कल्याण- विकास-उन्मुख बजट घोषणाओं के बारे में वास्तव में उल्लेखनीय तथ्य यह है कि पूंजीगत व्यय…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- शिलाई पुलिस ने नशीले पदार्थों के धंधे में लगे आरोपियों के कब्जे दो अलग-अलग मामलों में 56 ग्राम चरस बरामद की है। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि पहले मामले में शिलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रोनहाट रोड शिलाई में बीजा राम एण्ड सन्स की करियाना की दुकान मालिक नीलू राम पुत्र भगत सिंह निवासी की दुकान की तलाशी ली। एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान दुकान से 11 ग्राम चरस बरामद हुई।पलिस ने एक अन्य मामले में हरिपुरधार कैंची के पास एक व्यक्ति सैंज खड्ड सड़क…