Author: Himachal Varta

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमिलिराईजेशन कार्यक्रम के आज तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, माजरा में स्कूल सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।  राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विद्यालय में स्कूली बच्चों एवं शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव, एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां, भूकंप से पूर्व दौरान एवं बाद में किए जाने वाला रुको झुको एवं ढको, प्राथमिक बचाव एवं उपचार का क्षमता निर्माण, तीव्र रक्त को नियंत्रित करने वाली तकनीको…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि चांदनी से कठवार सड़क को पक्का करने के लिये 1.60 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और आगामी गर्मियों के दौरान इस सड़क को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की इस संबंध में लंबे समय की मांग थी और सड़क की हालत काफी खराब रहती है। वह आज सिरमौर जिला के चांदनी व कठवार में जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान हमारी सरकार की सर्वोपरि प्राथमिकताओं में हैं और…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला शिमला में लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश ने लोगों की समस्याएं बढ़ दी है। जिला में यातायात ठप पड़ गया है। जिला में  250सेअधिक सडक़ें अभी भी बंद पड़ी हैं। रविवार रात को हुई बर्फबारी और बारिश के कारण यह सडक़ें अवरुद्ध हो गई हैं। रविवार तक जहां पेयजल स्कीमों से निरंतर पानी मिल रहा था, वहीं सोमवार को 21 पेयजल स्कीमें बंद हो गई हैं। इससे लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इन दिनों न ही पानी की सप्लाई मिल रही है, न अंधेरा मिटाने के…

Read More

श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रत्येक वर्ष माघ माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती हाथों में पुस्तक, विणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान होकर प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन मां सरस्वती की विषेश पूजा-अर्चना की जाती है।साथ ही बसंत पंचमी से ही बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। ज्योतिष क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर…

Read More

शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिमला के अंतरराज्यीय बस स्टैंड टुटीकंडी स्थित टाटा शोरूम में बुधवार तडक़े करीब चार साढ़े चार बजे टाटा के शोरूम में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण भडक़ी आग से स्पेयर पाट्र्स पूरी तरह से जल गए।साथ ही दो गाडिय़ों टाटा पंच व टियागो अप्लाइड फॉर को भी नुकसान पहुंचा। आग लगने से करीब 40 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय नाहन का नया खंड विकास अधिकारी कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। 3 करोड़ 8 लाख की लागत से बनाए गए इस नए कार्यालय का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 08 फरवरी को दोपहर बाद करेंगे। वही नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी के द्वारा मंगलवार दोपहर बाद इस भवन का निरीक्षण भी किया गया।विधायक के द्वारा भवन के निर्माण को बेहतर बताते हुए कुछ कमियों को दुरुस्त करने के भी आदेश दिए गए। विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि अभी तक ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर का कार्यालय किराए के…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) पुलिस प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है अवैध नशा तस्करी के सम्बन्ध यदि उनके पास कोई भी सूचना हो तो व्हाट्सएप नंबर 93170-82032 पर पुलिस को जानकारी उपलब्ध करवायें। उल्लेखनीय है कि ने 30 जनवरी 2024 को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में नाहन में आयोजित एनकॉर्ड  समिति की बैठक में अवैध नशा तस्करी की सूचना को पुलिस प्रशासन के साथ साँझा करने के लिए आम जन से आग्रह किया गया था। पुलिस विभाग ने एनकार्ड की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार आमजन के साथ व्हटसऐप नम्बर 93170-82032 सांझा किया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- माजरा पुलिस थाना की टीम ने मिली गुप्त सुचना के आधार पर धौंलाकुआं से हरीपुर खोल जा रही एक कार की कोलर चौक में तालाशी के दौरान 20 ग्राम अफीम बरामद की है। जिले के एसपी रमन मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि कार को मेहरबान पुत्र इरफान निवासी यमुनानगर चला रहा था। परिचालक सीट पर शाहरुख खान पुत्र गुलशेर निवासी पुरुवाला कांशीपुर बैठा था पुलिस को मिली सुचना के अनुसार दोनो आरोपी कार में अफीम लेकर धौलाकुआं से हरिपुरखोल की ओर जा रहे थे। एसपी ने बताया कि तालाशी के दौरान…

Read More