नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- ग्राम पंचायत टिटियाना में महिलाओं द्वारा शाठी पाशी का चौतरा महासु देवता के मंदिर प्रांगण में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान पार्वती शर्मा द्वारा की गई। बैठक में गांव की लगभग 120 महिलाओं ने भाग लिया। इसके साथ बैठक में मंदिर समिति, प्रज्ञा समिति तथा नव युवक मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया। प्रज्ञा समिति के उपाध्यक्ष मायाराम शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत टिटियाना में पिछले 15 वर्षों से पूर्ण रूप से नशाबंदी लागू है। गांव में किसी भी प्रकार के ,शादी विवाह या पार्टी में शराब परोसने…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर भाजपा के प्रदेश विशेष कार्यकारिणी सदस्य बलवीर सिंह ठाकुर जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि पिछले कल कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदू समाज को हिंसक बताकर अपमानित किया है इतना ही नहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का खुलकर समर्थन किया है हम इसके लिए इन तीनों कांग्रेसी नेताओं की कड़े शब्दों…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पेंशनर को ठंड वैलफेयर एसोसिएशन पांवटा की बैठक डॉ विपन कालिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। टी पी सिंह महासचिव ने बताया कि बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने रोष प्रकट किया कि पहली बार एसा हुआ है कि मंहगाई भत्ते की किस्त 21 माह के बाद अप्रैल 24 में जारी की तथा एरियर के लिए अभी तक भी अधिसूचना जारी नहीं की गई। अभी तक 3 किस्त 12℅ की तो अभी चर्चा भी नहीं हुई। पेंशनर पैन्सन संशोधन के केस जिनका आदेश 8 सितम्बर 2022 में हुआ था महालेखाकार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) – : शैक्षणिक कौशल को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में कहानी सुनाने पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में न केवल मेजबान स्कूल के बल्कि सिरमौर जिले और हरियाणा के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावी कहानी सुनाने की तकनीकों से सशक्त बनाना था ताकि कक्षाओं में रचनात्मकता और जुड़ाव को बढ़ावा दिया जा सके। कहानी सुनाना, एक शक्तिशाली शैक्षिक उपकरण के रूप में पहचाना जाता है, जो छात्रों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है जिसके लिए समाज के सभी नागरिकों को स्वेच्छा से आगे आकर पैटर्न, वाइस पैटर्न तथा आजीवन सदस्य बनकर अंशदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की आर्थिक तौर पर मदद की जा सके। यह उद्गार उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के 9 पैटर्न, 3 वाइस पैटर्न तथा 1037 आजीवन सदस्य है। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- यदि स्वास्थ्य विभाग की जुगत काम आई तो जिला सिरमौर के दस स्वास्थ्य सब सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन स्वास्थ्य केंद्रों में वह तमाम सुविधाएं मिलेगी जो मरीज को बड़े अस्पतालों में मिलती है। यही नहीं अत्यधिक सुविधाओं से लैस इन स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्टाफ टेली काउंसलिंग और टेलीमेडिसिन के माध्यम से बड़े चिकित्सा संस्थानों में तैनात डॉक्टरों से संपर्क कर मरीजों का उपचार किया जाएगा। बताते हैं कि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और नाहन विकास खण्डों के 10 स्वास्थ्य केंद्रों में वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाली कृतिका ने पहले ही प्रयास में देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा संचालक संस्था यू पी एस सी की प्रारंभिक परीक्षा बिना किसी कोचिंग के उत्तीर्ण की। कल घोषित हुए परीक्षा परिणाम के तुरंत बाद आज कृतिका अपने पुराने विद्यालय छोगटाली पहुंची तथा विद्यालय परिवार मुख्य रूप से अपने समय के गणित शिक्षक सुरेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया। शिक्षक सुरेश ठाकुर तथा रामलाल ठाकुर ने भी कृतिका की सफलता पर अत्यधिक प्रसन्नता अभिव्यक्त की। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ से स्नातक की उपाधि पाने वाली कृतिका…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि आगामी 7 जुलाई, 2024 को जिला सिरमौर की सभी 259 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्राम सभा की बैठक में कोई भी व्यक्ति वन अधिकार नियम से संबंधित दावा या आक्षेप हो तो दर्ज करवा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गत 29 जून 2024 को कार्यालय विकास खंड नाहन व 01 जुलाई, 2024 को पांवटा साहिब में वन अधिकार अधिनियम व नियमों की जानकारी हेतु पंचायत प्रतिनिधियों, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष/ सचिव को जागरूक किया गया है।