नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज बसंत पंचमी को एआईएस में भक्ति और खुशी की गहरी भावना के साथ खुशीपूर्वक मनाया गया। निदेशक-प्रिंसिपल, दविंदर के. साहनी ने स्कूल समुदाय को उस दिन के महत्व के बारे में बताया, जो “ऋतुराज” के नाम से जाने जाने वाले आगामी सत्र की शुरुआत का प्रतीक है। सांस्कृतिक महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने बुद्धि और ज्ञान की देवी सरस्वती के प्रति श्रद्धा पर प्रकाश डाला, जिनकी उपस्थिति उत्सव में आध्यात्मिक आयाम जोड़ती है। यह उत्सव एक जीवंत माहौल में गूंजता रहा, जिससे एआईएस में छात्रों और कर्मचारियों के बीच सीखने की…
Author: Himachal Varta
श्रीं रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान महीना जो की 15 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाया गया इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मैं भारत पोर्टल में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त ददाहू बाजार तथा बस अडडा तथा बसों व वाहनों में बैठे लोगों को सड़क सुरक्षा के…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ददाहू खदाल मे ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस 21 फरवरी 2024 दिन बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हनुमान जी मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा मुख्य यजमान पुष्पा देवी विनीत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र मे एकमात्र यह ग्यारह मुखी हनुमानजी की मूर्ति लगी है। बताते हैं कि दूर-दूर तक ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति कई भी स्थापित नहीं है। खदाल मे गोसदन का भी पूर्व मे निर्माण हो चुका है। आयोजको ने बताया कि ग्यारह मुखी हनूमान जी की मूर्ति कल्याण ओर सुख शाॅन्ति हेतू…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजकीय उच्च विद्याालय कैंट नाहन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें हिमालयन संस्थान कालाअंब की प्रधानाचार्या सुमन बाला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूवात की।मंच का संचालन शिक्षिका प्रीति गुप्ता और पारूल पुंडीर ने बेहद प्रभावी ढंग से करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश करके स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद श्वेता व वंदना ने…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत योजना का लाभ लेने के लिये युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत हिमाचल निवासी कोई भी युवा 60 लाख रुपये तक ऋण और योजना के तहत 25 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक अनुदान प्राप्त कर सकता है।यदि युवा वर्ग इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आते हैं तो समाज के अन्य जरूरतमंद लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जिला स्तरीय समिति…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश का पेंशनर सरकार की अनदेखी के चलते बिफर गया है। आज जिला सिरमौर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त सिरमौर से मिला। संगठन के द्वारा लंबित पेंशन तथा डीए के भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेक्षित किया गया।हरिदत्त शर्मा ने बताया कि 5 अक्टूबर 2023 को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुक्खू से पीटर हॉफ में मिला था। मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय संकट का हवाला देते हुए डीए की किस्त और लंबित पेंशन के भुगतान को लेकर दो महीने का समय…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने मुख्य मन्त्री हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत सभी कार्ड धारकों से अपने-अपने हिमकेयर कार्ड रिन्यू करने ही अपील की है। उन्होंने कहा कि जिनके हिमकेयर कार्ड रिन्यू होने हैं उन सभी कार्ड धारकों को हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी की तरफ से उनके पंजीकृत मोबाइल पर कार्ड को रिन्यू करवाने के लिए एस.एम.एस. के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता के दौरान हिमकेयर कार्ड रिन्यू नहीं हो पायेंगे।…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- एक नई और युवा सोच रखने वाले विद्यालय के वर्तमान डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने 11वीं तथा 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए करियर टाउन काउंसलिंग का आयोजन 10 फरवरी 2024 को गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में करवाया। इस काउंसलिंग में लगभग 500 छात्रों ने लाभ उठाया। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्र यह जान ही नहीं पाते कि उन्हें किस मार्ग पर चलना है तथा कौन सा करियर उन्हें अपनाना चाहिए ?सामान्य छात्रों को केवल तीन प्रतिशत करियर ऑप्शंस के बारे में ही जानकारी होती है। देहरादून…