शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)विधानसभा में बजट सत्र के लिए पुलिस फोर्स विधानसभा परिसर में पहुंच गई है। सोमवार को एसपी संजीव गांधी ने विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे पुलिस जवानों को उनकी ड्यूटी के लिए दिशा-निर्देश दिए। विधानसभा के बजट सत्र के लिए करीब 500 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 15 एचपीएस स्तर के अधिकारी विधानसभा ड्यूटी के लिए तैनात किए गए हैं। विधानसभा में बजट सत्र को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। विधानसभा सचिवालय में बजट सत्र के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर वीआईपी गेट नंबर एक, दो और तीन पर दो-दो विशेष…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा):- माम राज शर्मा, सहायक निदेशक, फोरैंसिक विभाग हिमाचल प्रदेश में कार्यरत हैं। वह इस बार लगातार हिमाचल फोरैंसिक आफिसर एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। शर्मा जिला सिरमौर के संगडाह उपमंडल के गांव क्यारटू के निवासी हैं जिन्होंने प्राथमिक शिक्षा राजकीय मिडल स्कूल स्ताऐर भादों से की, हाई स्कूल ददाहू से और स्नातक शिक्षा नाहन से जबकि मास्टर डिग्री हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला से की। शर्मा किसान परिवार से संबंध रखते हैं। वह अपनी उन्नति का श्रय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ)सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी पुश्तैनी लोहारों द्वारा जमीदारों के औजार बनाने की प्रक्रिया जारी है। गांव के लोहार जमींदारों के औजार बिना पैसे लिए बनाते हैं और बदले में उन्हें हर 6 महीने के बाद फसल आने के समय अनाज का एक निश्चित भाग दिया जाता है। यहां यद्यपि लोहार के पास खेतीहर जमीन नहीं होती परंतु गांव के जमींदार हर 6 महीने बाद अपनी फसल का निश्चित भाग लोहार को देते हैं जिससे लोहार के पास गांव के जमीदारों से काफी अनाज इकट्ठा हो जाता है और उनके…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)नाहन स्नातकोत्तर महाविधालय प्रदेश का सबसे पुराना तथा ऐतिहासिक कॉलेज है इस महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत निकले अनमोल मोती राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।यह वक्तव्य उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज यहाँ पूर्व छात्र संघ डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन द्वारा इस कॉलेज के अनमोल मोतियों के लिए आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि नाहन महाविद्यालय 1963 में आरंभ हुआ तथा यह…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश में सड़क हादसों से लगातार सड़कें हो रही लाल वहीं सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले कालथ मंदिर के पास कार हादसे में जहां 1 युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संगड़ाह कॉलेज में पढ़ रही रजाणा गांव की घायल युवती को नाहन रेफर किया गया गया था मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।मंडोली गांव के मृतक 29 वर्षीय मुकेश कुमार अपनी कार HP-79-2309…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार का 05 फ़रवरी क़ो जारी रेणुका जी क्षेत्र का 10 फ़रवरी से 13 फ़रवरी 2024 तक का प्रवास कार्यक्रम किन्ही अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमलराइजेशन कार्यक्रम (5 फरवरी से 17 फरवरी 2024) के अंतर्गत आज छटे दिन रोनहाट बस अड्डा एवं स्थानीय बाजार में आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में रोनहाट बाजार के स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं आम जनता सहित राजकीय महाविद्यालय, रोनहाट के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव, एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां भूकंप से पूर्व, दौरान एवं बाद में किए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रंग बिरंगे परिधानों में आए अरिहंत के प्रतिभावान छात्रों का ग्यारहवीं के छात्रों ने किया भव्य स्वागत । अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ । आयोजन के दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था । कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और सबके साथ खट्टी मीठी यादों को सांझा किया। मुख्यतिथि के रूप में प्रबंधक समीति के अध्यक्ष अनिल जैन व अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी उपस्थित रही। कार्यक्रम का आगाज दीप…