Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के तहत 13 मई को प्रातः 11ः00 बजे  पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजपुरा में उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि राजपुरा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ‘‘सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम’’ के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुसार कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों से चर्चा…

Read More

ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- वड्र्र एथलीट  दिवस के अवसर पर रेस  प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता  में कक्षा पहली  से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा पहली से दुसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों का प्री- प्राइमरी ग्रुप कक्षा तीसरी से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों का प्राइमरी ग्रुप, कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का जूनियर और कक्षा नौवीं से दसवी तक के विद्यार्थियों का सीनियर ग्रुप बनाया गया था। सभी समूहों में 50 मीटर, 100 मीटर रेस में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस रेस प्रतियोगिता में प्ररी-प्राइमरी छात्रा ग्रुप में 50 मीटर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-   नाहन डिवीजन के विद्युत् उपमंडल बागथन के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं जिन्होंने अपने पुराने बिजली के बिल अभी तक जमा नहीं करवाया है। ऐसे सभी उपभोक्ता अपना पुराना बिल तत्काल जमा करवादें। अन्यथा कनेक्शन काटा जायेगा। बाद में 250 रूपए रिकनेक्श फीस वसुली जायेगी। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि सभी उपभोक्ता अपने विद्युत् बिलों की अदायगी विद्युत् उपमंडल बागथन कार्यालय, लोकमित्र केंद्र, एच पी एस इ बी एल की वेबसाइट hpsebl.in अथवा एच पी एस इ बी एल मोबाइल एप्प द्वारा तुरंत करें .अन्यथा बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन विद्युत् उपमंडल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ)::-  ‌भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र विकास और जनहित के कार्य में सबसे निचले पायदान पर खिसक गया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही दुख की बात है कि कांग्रेस सरकार में ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ढाई साल से जनता को  धोखा दे रही है और अब यह धोखा ज्यादा समय तक चलने वाला नहीे है। डा. बिन्दल आज  नाहन विधानसभा क्षेत्र के दूर्गम एवं पिछड़ी पंचायत पल्होड़ी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैैरथ):- अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और तकनीकी दक्षता के बल पर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली सिरमौर पुलिस के जवानों के लिए आज का दिन गौरव का रहा। पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने पुलिस मुख्यालय नाहन में आयोजित एक विशेष समारोह में इस अभूतपूर्व उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। कप्तान के हाथों सम्मान पाकर सभी जवान गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो शिमला द्वारा जारी नवीनतम सीसीटीएनएस रैंकिंग में सिरमौर पुलिस…

Read More

-नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)प्रदेश सरकार किसानां, बागवानों तथा पशुपालकों के उत्थान के लिए प्रयासरत है, इसके लिए सरकार द्वारा अनेको कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है ताकि प्रदेश का किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सके। यह जानकारी कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज राजगढ़ में कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान मेला के दौरान उपस्थित किसान-बागवानों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए कहा कि डॉ. परमार की दूरदर्शी सोच व नीतियों के फलस्वरूप आज हिमाचल विकास की बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने…

Read More

( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैैरथ):- डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में डॉ. एसएस डोगरा ने प्रिंसिपल का कार्यभार संभाल लिया। उनकी नियुक्ति से कॉलेज में शिक्षा, शोध और रोगी सेवाओं में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है जो डॉ. डोगरा ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है। वर्ष 2009 से 2022 तक वे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में ईएनटी विभाग में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे। इसके बाद 2022 से 2023 तक उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सेवाएं दीं।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैैरथ):-  जिला सिरमौर भाजपा के प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना और राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत आतंकवाद के मंसूबों को नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करके भारतीय सेना ने हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। मेलाराम शर्मा ने कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन अगर कोई राष्ट्र या संगठन भारत की ओर आंख उठाकर देखेगा, तो उसे करारा…

Read More