सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 10 व 11 अक्तूबर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल 10 अक्तूबर, 2026 को रात्रि 07.00 बजे ठोडो मैदान में आयोजित हिमाचल उत्सव में मुख्यातिथि होंगे। स्वास्थ्य मंत्री 11 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 01.00 बजे कण्डाघाट उपमंडल के ममलीग में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के भवन निर्माण कार्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बशील के भवन निर्माण कार्य तथा बशील गांव के लिए सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य का भूमि पूजन करेंगे।
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पोस्ट कोड 25004 के तहत जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के पद पर चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन 12 व 13 अक्तूबर, 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन ने दी। उन्होंने कहा कि दस्तावेज़ों का सत्यापन 12 एवं 13 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे से सांय 05.00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने सभी सम्बन्धित उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि निर्धारित समयावधि निर्धारित स्थान पर सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेज़ों तथा एक स्व प्रमाणित छायाप्रति सहित उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि दस्तावेज़ सत्यापन के लिए…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आज यहां 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026, पर ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ का आयोजन किया गया। ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ में ज़िला के पांच क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली लगभग 30 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय एवं पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करना, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान के लिए ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि टी.बी. मुक्त अभियान को गति देने के उद्देश्य से ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य क्षय रोग का उपचार करवाने के लिए रोगियों में जोश भरना है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को क्षय रोग मुक्त अभियान में तेजी लाने तथा क्षय रोग की जांच के लिए अधिक से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गत देर शाम को चूड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर और आसपास की पहाडिय़ों में हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुई, जबकि दोपहर बाद पहले बारिश हुई, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। वीडियो में मंदिर की छतों, सीढिय़ों और सोलर पैनलों पर बर्फ की हल्की परत जमी हुई साफ दिखाई दे रही है। चोटी पर खराब मौसम और ठंडी हवाओं के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि चूड़धार में अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- अंतरराष्ट्रीय धार्मिक मेले के नाम से आयोजित होने वाले श्री रेणुका जी मेले के स्वरूप को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। धार्मिक आयोजन के लिए प्रसिद्ध यह मेला कहीं कमर्शियल गतिविधियों तक सिमटकर तो नहीं रह गया? स्थानीय प्रबुद्ध लोगों और देव परंपरा से जुड़े लोगों का सुझाव है कि कुब्जा पवेलियन में लगने वाला मेला बाजार गिरी-जालाल नदी के डेल्टा में शिफ्ट किया जाए और कुब्जा पवेलियन को प्रदेशभर के देवी-देवताओं की पालकियों तथा धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनाया जाए। डेल्टा क्षेत्र में मेले के दौरान नदी का बड़ा हिस्सा खाली…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा का उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव राजीव ठाकुर ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई, सामान्य ज्ञान, साफ-सफाई, पुस्तकालय, पीएम पोषण योजना के तहत दिए जा रहे भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं सामान्य ज्ञान का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान बच्चों के सामान्य ज्ञान का परीक्षण भी किया गया, जिसमें उनका स्तर काफी कमजोर पाया गया। इस…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने इस अवसर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सत्ता को कभी व्यक्तिगत सुख-सुविधा का माध्यम नहीं माना, बल्कि सत्ता को सेवा…