नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के परिचालन वृत्त नाहन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने तथा पात्र परिवारों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 13, 14 और 15 अक्तूबर, 2026 को तीन दिवसीय ‘सेवा सेतु’ जागरूकता एवं उपभोक्ता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन परिचालन सर्कल नाहन द्वारा किया जा रहा है। उप मुख्य अभियंता, परिचालन वृत्त नाहन लोकेश ठाकुर ने बताया कि विद्युत भवन, शिमला के मुख्य अभियंता (प्रशासन) के निर्देशों के अनुसार इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिंदगी भर एक-दूसरे का सुख-दुख बांटने वाले दो हमसफर जब बिछड़े, तो मानो कुछ ही मिनटों में एक घर की पूरी दुनिया उजड़ गई। जिस पति के साथ सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें तो नहीं, लेकिन जीवन के दशकों का सफर जरूर तय किया था, उसी के दुनिया से चले जाने की खबर पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति को अपने हाथों से पानी पिलाने वाली पत्नी को शायद यह एहसास भी नहीं था कि यह उनके साथ बिताए जीवन के आखिरी पलों में से एक होगा। पति की मौत के करीब…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल की गरिमामयी उपस्थिति में सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित हिमाचल उत्सव गत सांय सम्पन्न हो गया। डॉ. शांडिल ने हिमाचल उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या को सम्बोधित करते हुए सफल आयोजन के लिए आयोजक डायनामिक इंडिया युवा मण्डल सोलन को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में मेला और बड़े स्वरूप में आयोजित किया जाएगा जिससे प्रदेश की लोक लुभावन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी विशिष्ट…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 14 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 14 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक न्यू कथेड़, वेयरहाउस, 132 के.वी. उप केन्द्र के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, राजकीय महाविद्यालय, साईटिस्ट कॉलोनी, कोटलानाला, पोल्ट्री फार्म, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कालिफा लॉज़, पाजो, चौरीघाटी, सेरी, ग्लानग, खनोग, मतियूल, पवन विहार, जुब्बर, वंृदावन कॉलोनी, संस्कृति कॉलेज, अभिनम आई केयर, टैंक…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) प्रधानमंत्री सूर्य घरःमुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए सोलन में 13 से 15 अक्तूबर, 2026 तक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर ‘सेवा सेतु’ आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लि. सोलन के विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अधिशाषी अभियंता विपुल कश्यप ने दी। विपुल कश्यप ने कहा कि इन जागरूकता एवं पंजीकरण शिविरों का उद्देश्य लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, केन्द्रीय वित्तीय सहायता एवं उपदान, छत पर सौर ऊर्जा स्थापना तथा नेट मीटरिंग के बारे में जानकारी प्रदान करना है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नाहन के पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने नाहन की जनता को गड्ढों और बदहाल सड़कों के हवाले कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में 60 पुलों का निर्माण करवाया गया था, लेकिन पिछले चार वर्षों में कांग्रेस सरकार एक भी पुल बनवा पाई हो तो जनता को बताए। नाहन में आज आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. बिंदल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में क्षेत्र…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में दिल्ली तथा देश के अन्य हिस्सों से आए स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संपूर्ण रामायण के भव्य मंचन समारोह की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के सहयोग से किया। राज्यपाल ने कार्यक्रम के आयोजकों और विश्वविद्यालय प्रशासन को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं के बीच भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए डॉ. वेद प्रकाश टंडन और डॉ. वंदना टंडन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां, जिला सिरमौर में 09 अक्टूबर 2026 को RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता, स्वरोजगार, स्टार्टअप तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की संभावनाओं से अवगत कराना और उन्हें रोजगार तलाशने के साथ-साथ स्वयं रोजगार सृजित करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. गुलशन कुमार धीमान,…