सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 18 जून, 2026 को 33/11 के.वी. उप केन्द्र ओच्छघाट से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 18 जून, 2026 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक जटोली, मझगांव, कोठों, कुन्दला, ज़ीरों प्वाइट, ओच्छघाट, नौणी का प्रागंण, नौणी का बाज़ार, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, पंडाह, थुरान एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन शूलिनी विश्वविद्यालय,…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) देश की एक प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फेम इंडिया’ के देश व्यापी सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िला के उपायुक्त मनमोहन शर्मा का टॉप 25 ज़िला अधिकारियों में स्थान पाना जहां पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है वहीं सोलन ज़िला के लिए स्वर्णिम उपलब्धि है। शांत और सरल स्वभाव के धनी मनमोहन शर्मा जहां हर समय आम जन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं वहीं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए ज़िला के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम को वह नेतृत्व प्रदान करते हैं जो योजनाओं के माध्यम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने भाजपा की रीति-नीति और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी परिवार का हिस्सा बनने का निर्णय लिया। संदीप शर्मा कांग्रेस संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। वह जिला महासचिव, जिला मीडिया प्रभारी तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। भाजपा में शामिल होने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि ज़िला के समस्त बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए कृषि आधारित क्षेत्र तथा पशुपालन में अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर रोज़गार के बेहतर अवसर सृजित किए जा सकें। राहुल जैन आज यहां ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति की 183वीं त्रैमासिक बैठक तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की 56वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। राहुल जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के प्रत्येक वार्ड को बैंकिंग तथा ऑनलाइन बैंकिंग…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि देव संस्कृति हमारी पहचान है और इसका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरयांज में ज़िला स्तरीय बाड़ीधार मेले के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व बाड़ा देव मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना और भी सुदृढ़ होती है। मेलों के दौरान खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन चौगान में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान व उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला के समस्त 273 प्रधान तथा 273 उप-प्रधानों को विधिवत रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर पंचायती राज संस्थाओं में उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्वाचित प्रधानों तथा उप-प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं प्राथमिक प्रजातंत्र की मूल इकाइयां है। ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वागीण विकास के लिए इन संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि ज़िला सोलन के ग्रामीण विकास सामाजिक प्रगति एवं सुशासन की दिशा तय करेंगे। डॉ. शांडिल आज यहां नवनिर्वाचित प्रधान व उप-प्रधानों को शपथ दिलवाने के उपरांत उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलवाने के उपरांत बधाई देते हुए कहा कि ज़िला सोलन की जनता ने प्रतिनिधियों पर अपना विश्वास व्यक्त किया है और जन सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने एवं विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला सिरमौर में आज जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास भूकंप, बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़, भवन ध्वस्त होने तथा वन अग्नि जैसी विभिन्न आपदा परिस्थितियों पर आधारित था। ड्रिल का आयोजन जिला प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा संबंधित विभागों के सहयोग से किया गया। आयोजित मेगा मॉक ड्रिल के अंतर्गत जिला के सभी उपमंडलों में कुल 8 आपदा स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। नाहन में रुचिरा पेपर्स मिल…