नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के बजट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “हिमाचल प्रदेश को पीछे ले जाने वाला बैक गियर बजट” करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा बजट कभी प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में हजारों करोड़ रुपये की कटौती कर दी गई हो। डॉ. बिंदल ने कहा कि लगभग ₹4000 करोड़ की कटौती का सीधा असर प्रदेश की विकासात्मक योजनाओं पर पड़ेगा और हर क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-आज शहर की विभिन्न मस्जिदों में समुदाय के लोगों द्वारा अदा की गई। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे यहां जामा मस्जिद के मौलवी अब्दुल रऊफ ने नमाज अदा करवाई। इस दौरान मुल्क की अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना पवित्र महीना माना जाता है इसके बाद आने वाली ईद ईद उल फितर के नाम से मनाई जाती है। मौलाना अब्दुल रऊफ ने कहा कि इस बार ईद उल फितर की नमाज सामूहिक रूप से पढ़ी…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज निर्वाचन के दृष्टिगत उन ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के कार्य का कार्यक्रम घोषित किया है जो सृजन, पुर्नगठन एवं निकायों में समावेश से सम्बन्धित हैं। इस सम्बन्ध में ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के अनुसार पार्ट 1 से मतदाताओं का स्थानांतरण एवं सत्यापन कार्य ग्राम पंचायत के परिसीमन के अंतिम प्रकाशन के तीन दिवस के उपरांत पूर्ण किया जाएगा। मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन मतदाताओं के स्थानांतरण के एक दिवस के भीतर किया…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला परिषद सोलन के अंतर्गत नई ग्राम सभाओं का गठन होने के दृष्टिगत पूर्व में ज़िला परिषद सोलन के जारी वार्डों के निर्धारण एवं परिसीमांकन में आंशिक संशोधन के उपरांत ज़िला परिषद वार्डों के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। अब जारी अधिसूचना के अनुसार ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 1 दाड़ला में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा बेरल, चाखड, दाड़ला, रौडी, बरायली, दसेरन, क्यारड, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याड़ी मोड और सेवड़ा चण्डी को सम्मिलित किया गया है। ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-केंद्रीय कारागार नाहन में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार शाम नाहन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 13 वर्षों से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार कैदी गले के कैंसर से पीड़ित था और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। दो-तीन दिन पहले ही उसे उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी थी। शुक्रवार को कैदी को…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से एम.आर.ए.डी.ए.वी. स्कूल सोलन में विश्व मौखिक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पुरी ने की। डॉ. शालिनी पुरी ने कहा कि हमे अपने शरीर के विभिन्न अंगों को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखने के साथ-साथ अपने मुंह यानी दांतांे व मसूड़ो का भी अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को रात को सोने से पूर्व व सुबह खाने के बाद सीधे, नरम व छोटेे ब्रिस्ल वाले टूथब्रश का…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मैसर्ज़ बीटा ड्रग्स लि. बद्दी में ऑफिसर आर.एफ., जूनियर ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर व अन्य के 07 पद तथा मैसर्ज़ माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. बद्दी में एग्जीक्यूटिव, वायर कट ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, ऑपरेटर व अप्रेंटिस के 35 पदों पर भर्ती के लिए 24 मार्च, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय बद्दी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। मैसर्ज़ एस.आई.एस. लि. आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 25 मार्च, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय अर्की में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर निगम सोलन की निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अधिसूचित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए अर्हता तिथि प्रथम अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में संशोधन प्राधिकरण के समक्ष दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की तिथि 28 मार्च, 2026…