सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 25 जून, 2026 को ज़िला सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह 25 जून, 2026 को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ कसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। ग्रामीण विकास मंत्री 25 जून, 2026 को प्रातः 11.30 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेरी कलां में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्षिक ऋण योजना 2025-26 के अंतर्गत मार्च-2026 को समाप्त तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन धन योजना व प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना, महिला विकास निगम योजना, जिला उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों को भेजे गए मामलों, की मार्च-2026 तक की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति को कृषि तथा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज कथेड़ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर व कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत व विजय ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी की सुनीता चंद्रा, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से दिनांक 23 जून 2026 को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत डलीप गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निषेध दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सोलन, डॉ. अजय पाठक मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित श्रीमती शिवानी के जिला परिषद अध्यक्ष तथा श्री बलदेव भंडारी के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल दो व्यक्तियों की जीत नहीं है, बल्कि सिरमौर की जनता के विश्वास, विकास और सुशासन के प्रति आस्था की जीत है। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला परिषद चुनावों में जनता ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल के नामी गिरामी सीनियर टेबल टेनिस खिलाड़ी 72 वर्षीय नाहन के डॉ पीटर डिसूजा ने हाल ही में सोलन की शलूनी यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में चैंपियन बने हैं। डॉ पीटर डिसूजा ने टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग की आयोजित सात प्रतिस्पर्धाओ में बाजी मार कर जीत का परचम लहराया है। देश में होने वाली टेबल टेनिस टूर्नामेंटस में एक ही दिन में एक सीनियर खिलाड़ी द्वारा अपनी उम्र को दरकिनार कर, पूरे जोश से 7 मैचों में अन्य खिलाड़ियों को पछाड़ बाजी मार ना एक रिकॉर्ड है। डॉ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (देहरादून-चंडीगढ़) पर नाहन विधानसभा क्षेत्र में निर्मित आधुनिक बो स्ट्रिंग पुल का वर्चुअल लोकार्पण 24 जून को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस महत्वपूर्ण पुल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 18 से 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग-07 की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। पुल के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुरक्षित तथा सुगम होगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र…
सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज यहां जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने दी। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थ जैसे तम्बाकू, शराब, गुटका, सिगरेट, चरस, गांजा, अफीम व अन्य मादक पदार्थों के सेवन व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से कमज़ोर बना देता है। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप,…