सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेले में गत दिवस बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने दी। नगर निगम सोलन की आयुक्त इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। डॉ. पाठक ने कहा कि बेबी शो में 0 से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष तथा 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 37 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया। इनमें पूर्ण प्रतिरक्षण, आयु के अनुसार वजन एवं…
Author: Himachal Varta
राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के अवसर पर आज यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला संख्या अधिकारी अश्वनी कुमार ने की। अश्वनी कुमार ने कहा कि सुविख्यात प्रो. पी.सी. महालेनोबिस की याद पर राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर सांख्यिकी क्षेत्र में प्रो. पी.सी. महालेनोबिस के योगदान पर प्रकाश डाला। ज़िला संख्या अधिकारी ने कहा कि आंकड़े केवल कागजी कार्यवाई नहीं अपितु एक मूल्यवान सम्पत्ति है। इसका सही उपयोग करके ही बेहतर योजनाएं बनाई जा सकती है तथा संसाधनों को सही तरीके से बांटा जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आंकड़े…
भूकंप पृथ्वी की सतह पर अचानक आने वाला कंपन है, जो पृथ्वी के भीतर ऊर्जा के अचानक मुक्त होने के कारण उत्पन्न होता है। भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे गहराई में स्थित विवर्तनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण आते हैं। इन प्लेटों के बीच बनने वाला दबाव, तनाव और ऊर्जा का संचय अत्यंत जटिल और अनिश्चित प्रक्रिया है। भूकंप एक ऐसी आपदा है जो बिना किसी स्पष्ट चेतावनी के आती है और अपने पीछे विनाश का लंबा निशान छोड़ जाती है। इसके कारण इमारतें धराशायी हो सकती हैं, सड़कें टूट सकती हैं, बिजली और संचार व्यवस्था ठप पड़ सकती…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। सोलन की अधिष्ठात्री माँ शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का अनुपम उदाहरण है। राष्ट्रीय स्तरीय यह उत्सव देव परम्परा और जन आस्था का प्रतीक है। माँ शूलिनी को समर्पित इस मेले का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। माँ शूलिनी के मंदिर से आरम्भ होकर यह यात्रा सोलन शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए माँ की बड़ी बहन माँ…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा ऐतिहासिक ठोडो मैदान में राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला के अवसर पर 28 जून, 2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रदर्शनी के समीप स्थित हाल में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने दी। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता में 0 से 1 वर्ष तक, 03 वर्ष तक तथा 03 से 05 वर्ष तक के बच्चे (प्रतिरक्षण व टीकाकरण कार्ड सहित) भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में आयु…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में अग्निशमन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के फायरमैन श्री राजेश कुमार, जय प्रकाश तथा प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आग लगने के तत्व , इस स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की। सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा समय रहते सतर्कता बरतने के महत्व…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कृषि विभाग सिरमौर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना किसान पंजीकरण (Farmer Registry) करवाएं, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। उप निदेशक कृषि साहिब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत प्रदेश में किसान पंजीकरण का कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों का पंजीकरण होना अब आवश्यक है, जिससे किसानों की मूल जानकारी सरकार के पास उपलब्ध हो सके तथा विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में उपस्थित पांच ग्राम पंचायतों की पात्र महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के तहत 1500 रुपये पेंशन प्रदान करने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने, जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा चाटी ढांक में बांध निर्माण के लिए सर्वेक्षण करवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह…