सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि आमजन तक विकास के लाभ पंहुचाने के लिए योजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाना नितांत आवश्यक है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। संजय अवस्थी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को निर्धारित समयावधि में व्यय किया जाए ताकि लोगों को विकास योजनाओं के लाभ समय पर प्राप्त हो सकें। संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी कड़ी में धौलाकुआँ में 29 एवं 30 जून, 2026 को आयोजित 23वीं सिरमौर जिला शूटिंग चैंपियनशिप में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभाशाली निशानेबाज सूर्यांश कपूर ने 10 मीटर एयर राइफल यूथ मेन (एनआर) वर्ग में कांस्य पदक, 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर मेन (एनआर)…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में खाद्य सुरक्षा के लिए गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि लोगों को उच्च गुणवत्ता तथा स्वच्छरू खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो यह खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम -2006 का मुख्य उद्देश्य है। खाद्य व्यापारी को इस अधिनियम के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है, इसके लिए व्यापारी स्वयं या लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि वित वर्ष 2025-26 के दौरान जिला सिरमौर में 5963 खाद्य व्यपारियों का पंजीकरण हुआ है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में अल्पसंख्यक वर्ग के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम, जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति व स्थानिय स्तरीय समिति तथा अनुसूचित जाति/ जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति तथा मेनुअल स्केवेंजिंग को समाप्त करने संबंधी त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की कुल जनसंख्या 5 लाख 29 हजार 855 है, जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग की कुल जनसंख्या 53 हजार 25 है, जो कि कुल जनसंख्या…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में दक्षिण-पष्चिम मानसून की दस्तक के दृष्टिगत प्रबन्धों के सम्बध में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाऐं ताकि जान-माल के नुक्सान को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि आगामी मानसून के दौरान किसी भी आपात कालीन स्थति से निपटने के लिए जिला सिरमौर में 30 एन.डी.आर.एफ के जवानो की तैनाती 1 जुलाई 2026 से की जा रही है। उन्होंने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रविवार सायं सोलन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने जिला प्रशासन एवं शूलिनी मेला समिति को मेले के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शूलिनी मेला केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और गहरी आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने, प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने तथा पर्यटन को…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सोलन के निवासियों को राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला-2026 के सफल आयोजन की बधाई दी है और आशा जताई है कि भविष्य में भी सभी इस तरह के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देते रहेंगे। डॉ. शांडिल ने कहा कि राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सौहार्द और भाईचारे का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस मेले में माँ शूलिनी की शोभा यात्रा में लाखों की…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सोलन एवं राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला-2026 के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री और सोलन के विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी तथा नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा सहित सभी विभागों तथा ज़िला वासियों का आभार व्यक्त किया है। मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह आयोजन सोलन के लिए विशेष है। ज़िला प्रशासन का यह प्रयास रहता है कि…