सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने हिमाचल प्रदेश के कम्युनिस्ट नेता एवं ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। 72 वर्षीय, जगदीश भारद्वाज पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि जगदीश भारद्वाज का पूरा जीवन शोषितों, मज़दूरों और समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। स्वास्थ्य मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज सुबाथू पहुंचकर मुख्य जिला सड़क (परवाणू-कसौली-धर्मपुर-सोलन) का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मौसम एवं अन्य कारणों से इस मार्ग की स्थिति खराब है। इसके मुरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा नाबार्ड के तहत 23 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्वीकृति मिलने के…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि जिला सोलन के थोक गोदाम राम शहर में आवश्यक वस्तुओं के मजदूरी कार्य के लिए वर्ष 2026-28 के लिए मजदूरी दरें निर्धारित करने के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह निविदाएं 10 जुलाई 2026 प्रातः 11ः00 बजे तक आमंत्रित की जाएगी तथा उसी दिन दोपहर 2ः00 बजे उपायुक्त सोलन अथवा उनके प्रतिनिधि के सम्मुख खोली जाएगी। श्रवण कुमार हिमालयन ने कहा कि इच्छुक निविदादाता ईटैंडरडॉटएचपी वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भारतीय रिज़र्व बैंक शिमला द्वारा राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान के अंतर्गत यूको बैंक, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, सोलन के सहयोग से जिला परिषद् सभागार, सपरून, सोलन में एक मेगा री-केवाईसी जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक ग्राहकों को समय पर री-केवाईसी के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित एवं निर्बाध बैंकिंग सेवाओं को सुनिश्चित करना, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वित्तीय समावेशन को और अधिक सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय रिज़र्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक, आर गिरिधरन, द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य महाप्रबंधक आर. गिरिधरन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हो गया है और सिरमौर जिला विभिन्न प्रकार की आपदाओं के लिए अति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम के दौरान जिला में भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं हो सकती हैं। नदियों में डूबने की अप्रिय घटनाएं रोकने के लिए सभी नागरिकों को चेतावनी दी है कि वह नदियों, खड्डों और नालों के समीप जाने से बचें और इनमें तैरने, नहाने, कपड़े धोने और अन्य गतिविधियों से भी परहेज करें।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। बैठक में अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत वासनी, पाब तथा शांत सहित आसपास के गांवों में लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 25 के.वी. क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कफोटा एवं शिलाई क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी गम्भीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें। ताकि लक्षित वर्गों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। सुरेश कश्यप आज यहां ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुरेश कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा ज़िला में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें तथा निर्माण कार्य में प्रयोग…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के सर्वोच्च न्यायालय के प्रयासों की कड़ी में 21 अपै्रल से सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में समाधान समारोह-2026 का शुभारंभ किया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न केसों का निपटारा आपसी सहमतिए संवाद और मध्यस्थता से किया जा रहा है। 21, 22 व 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में विशेष लोक अदालतों के आयोजन का समापन होगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशान्त सिह नेगी ने कहा कि समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का…