नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर लायक राम वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर एल.आर.वर्मा ने बताया कि मेरा युवा भारत के तहत जिला स्तरीय युवा विकास कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से कार्यान्वित करने के लिए जिला युवा सलाहकार समिति का गठन किया गया है। यह समिति जिला के युवाओं को सशक्त बनाने, उन्हें राष्ट्र निर्माण में सम्मिलित करने और मेरा भारत अभियान को जमीनी स्तर तक पंहुचाने में सहायक होगी। उन्होंने बताया…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश रोहित ठाकुर 13 जुलाई, 2026 को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री 13 जुलाई को प्रातः राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का उद्घाटन करेंगे तथा इसके उपरांत लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।
श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर पिनाकी पीठ हिमालय देवभूमि हिमाचल प्रदेश में नागपुर महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण कार्यकर्ता फिल्म अभिनेता, पत्रकार अरविंद कुमार रतूड़ी संस्थापक अध्यक्ष किंग कोबरा ऑर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स, राष्ट्र निर्माण की और दो कदम, नारी शक्ति एक सम्मान, पशु क्रूरता के खिलाफ जंग, राष्ट्रीय धर्म सर्वोपरि नागपुर महाराष्ट्र को उनकी विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क निःस्वार्थ निर्भीक निष्पक्ष जन-सेवा देशसेवा प्राणी सेवा जो कि पिछले तीस सालों से निरंतर चालू है इसके लिए कर्म बीर योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान यहां के व्यापारी महासंघ, ट्रांसपोर्ट यूनियन और विभिन्न सामाजिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में व्यापक सुधार कार्य योजना और निर्यात को बढ़ावा देने की उद्देश्य से गठित जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य कारोबार में सुगमता सुनिश्चित करना है जो कि जिला स्तर पर निर्यात और व्यापार सुधारों के लिए मुख्य कार्यकारी निकाय हैं। उन्होंने बताया कि नए निर्यातकों की पहचान करना और उन्हें लॉजिस्टिक्स व वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना , निर्यात में आने वाली बाधाओं विशेष कर स्थानीय मंजूरी, बुनियादी ढांचे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत आज जिला सिरमौर के विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत चोकर तथा शामरा में हरि ओम कला मंच ने फोक मीडिया कार्यक्रम से लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अन्तर्जातिय विवाह पुरस्कार तथा दिव्यांग विवाह अनुदान योजना के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता व जातिवाद की कुप्रथा को दूर करने के लिए अन्तर्जातिय विवाह करने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मान के गांव डोरा लड़हेच में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व लड़हेच-डोरा-खटेटा सम्पर्क मार्ग पर हिमाचल पथ परिहवन निगम की बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना भी किया। उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार और जनता के मध्य सीधा संपर्क स्थापित करना है। उन्होंने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप ने आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि लक्षित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि महाप्रबंधक, रेणुका जी बांध परियोजना से प्राप्त सूचियों के अनुरूप रेणुका जी बांध परियोजना ददाहु के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रस्तावित गृहविहीन होने वाले परिवारों की सूचि में पंचायत/राजस्व गांव लाना भाल्टा/बोगली व्यालग/लानामच्छेर के 02 परिवार तथा पंचायत/राजस्व गांव संगड़ाह/लग्नू के 01 परिवार तथा पंचायत/राजस्व गांव जामू कोटी/जामू के 01 परिवार को गृहविहीन परिवारों की सूची अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि परिवारों की विस्तृत सूचियां उपायुक्त सिरमौर की अधिकारिक वेबसाईट https://hpsirmaur.nic.in तथा सम्बन्धित पटवार वृत खाला क्यार, संगड़ाह, लानामच्छेर में भी अवलोकन हेतु 01…