नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति, जिला कम्यूनिटि रिर्सोज ग्रुप तथा मोबिलाइजेशन फार एड्स सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने जिला में एचआईवी और एड्स पर चल रही गतिविधियों का अवलोकन किया तथा अवगत करवाया कि वर्तमान में जिला में 312 एचआईवी पॉजिटिव केस पाए गए है। बैठक में बताया गया कि विभाग की ओर से एक स्व-मूल्यांकन क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर कोई भी व्यक्ति अपना एचआईवी पॉजिटिव या संक्रमित होने…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है उन्हें दसवीं के बाद तकनीकी विषयों और व्यवसायों में पढ़ाई करने के लिए 75 हजार रुपये तक का ऋण बिना ब्याज पर तथा 1 लाख, 50 हजार का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक दर पर उपलब्ध करवा रही है। शिक्षा ऋण योजना के तहत जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक न हो उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सौजन्य से 10 लाख रुपये भारत में तथा 20 लाख रुपये विदेश में शिक्षा ग्रहण करने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल सप्तक कला रंग मंच के कलाकारों द्वारा गत दिवस धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी व ग्राम पंचायत जंगेशु में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कार्यान्वित की जा रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे मक्की और दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन निर्धारित करना, व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर होता हिमाचल, मनरेगा दिहाड़ी…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग में वर्चुअल माध्यम से 500 किलोवाट माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल इस अवसर पर सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव कायसू में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत ममलीग में हिम ऊर्जा द्वारा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के ज्ञान, विश्वास, कौशल और नैतिक मूल्यों को विकसित करती है। डॉ. शांडिल आज यहां राजकीय महाविद्यालय में लगभग 25.20 लाख रुपए की लागत से स्थापित डिजिटल पुस्तकालय का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि शिक्षा जीवन स्तर को बेहतर बनाती है और व्यक्तियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण…
शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की उपस्थिति में पी एम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का लोकार्पण किया। उद्योग मंत्री तथा शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व उद्योग मंत्री और शिक्षा मंत्री के शिलाई पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस छात्रावास के आरंभ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार सांय कालाअम्ब में चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रिज के पदाधिकारियो के साथ बैठक की अध्यक्षता की इस दौरान विधायक नाहन अजय सोलंकी भी उनके साथ बैठक में मौजूद रहे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने , निवेश आकर्षित करने तथा संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है, तथा उद्योगपतियों को आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकुल…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सोलन एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारी वर्षा के दृष्टिगत समस्त उपमण्डलाधिकारियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। मनमोहन शर्मा ने ज़िला के सभी उपमण्डल, तहसील व दूर-दराज की उप तहसील में मानसून के दृष्टिगत 24X7 कंट्रोल रूम स्थापित करने व आपातकालीन स्थिति में निरंतर निरीक्षण, समन्वय व त्वरित प्रतिक्रिया टीम तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी, नालों व अन्य जल निकायों के पास बसी आबादी वाले क्षेत्रों का स्वयं जाकर निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित बनाएं कि किसी भी…