सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा की ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि ज़िला अस्पताल लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, बिलासपुर, कुल्लू, ऊना, ज़िला अस्पताल किन्नौर, डॉ.…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कॉलेज हॉल में आज सुबह 11:00 बजे प्रथम वर्ष (बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीवोक) के नए विद्यार्थियों के लिए एक औपचारिक इंडक्शन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत में बीसीए के समन्वयक डॉ. रविकांत और बीवोक के समन्वयक डॉ. अनूप ने सभी नवोदित विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात, आईक्यूएसी (IQAC) के…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस (ैमबनतपजल ंदक प्दजमससपहमदबम ैमतअपबम) इंडिया लि0 हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के केवल पुरुष वर्ग के 120 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जा रहे है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 22 जुलाई, 2026 को उप रोजगार कार्यालय सराहां व 23 जुलाई, को उपरोजगार कार्यालय कमरऊ तथा 24 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में प्रातः 10ः30 से 2ः00 बजे के मध्य आयोजित किए जाएगें। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 19 वर्ष से…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नाबार्ड के महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया ने गत दिवस पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट का दौरा किया। डॉ. विवेक पठानिया ने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से स्थापित यह केन्द्र पशुपालकों को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका को मज़बूत करने, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि करने में यह केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में पशु चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लिक्विड नाइट्रोजन तथा सामान्य एवं सेक्स-सॉर्टेड सीमेन स्ट्रॉ की सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पशु विकास केन्द्र पिपलूघाट…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सोलन ज़िला के सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने का कार्य आरम्भ हो गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने दी। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी स्वास्थ्य संस्थानों को एक डिजिटल ग्रिड से जोड़ना है ताकि आम जनता को विभिन्न स्थानों पर मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की सटीक जानकारी घर बैठे मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी संस्थानों को अपनी अधोसंरचना के सत्यापन के लिए…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की मासिक समीक्षा बैठक आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। डॉ. अजय पाठक ने राष्ट्रीय गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तचाप, मधुमेह एवं कैंसर की स्क्रीनिंग, चिन्हित रोगियों के नियमित फॉलो अप तथा उपचार की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर समय पर उपचार व निगरानी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्रोत नष्ट…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी), हिमाचल प्रदेश एवं जिला अग्रणी बैंक (यूको बैंक), सोलन के संयुक्त तत्वावधान में सोलन में अटल पेंशन योजना (एपीवाई) आउटरीच कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अटल पेंशन योजना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा राज्यभर के बैंकों के मध्य उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान कर योजना को अधिक प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम में पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए), नई दिल्ली की कार्यकारी निदेशक सुश्री सुमीत कौर कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक मारकंडा नदी पर जनता के सहयोग, विश्वास और निरंतर प्रयासों से रिकॉर्ड 11 पुलों का निर्माण संभव हुआ है। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इन पुलों ने हजारों लोगों के जीवन को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि एक समय ऐसा था जब बरसात के मौसम में मारकंडा नदी उफान पर आने से लोगों के मन में भय का वातावरण बन जाता था। नदी पार करने के दौरान अनेक लोगों…