नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- बदलते जलवायु परिदृश्य और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन संरक्षण एवं संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार न केवल वन क्षेत्र के विस्तार पर बल दे रही है, बल्कि जनभागीदारी को इस अभियान का आधार बनाकर पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप भी प्रदान कर रही है। इसी दिशा में जिला सिरमौर का वन विभाग विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारते हुए प्रदेश को हरित और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार…
Author: Himachal Varta
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत टिक्कर अनुभाग में 26 जुलाई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते टिक्कर बाजार, ककड़ियाणा, कधरियाणा, मसरेड़ू और कई अन्य गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अधिशाषी अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 26 जुलाई को मौसम खराब रहा तो लाइनों की मरम्मत का कार्य अगले दिन किया जाएगा।
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित किए जा रहे पांच ग्राम विधिक सेवा केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियरों की इम्पैनलमेंट की जाएगी। इनके लिए इच्छुक एवं पात्र लोगों से 28 जुलाई तक यहां पक्का भरो स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर में गांव बोहनी, पटलांदर, भोरंज, नादौन और बड़सर में ग्राम विधिक सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे हैं और जिला के विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों को इन केंद्रों के…
ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष करीब 4000 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मैनपावर के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। इसलिए सरकार विभाग को सुदृढ़ बनाने के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दे रही है। उपमुख्यमंत्री शनिवार को हरोली के पालकवाह ऑडिटोरियम में जल शक्ति विभाग, हमीरपुर जोन द्वारा आयोजित जलापूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं के संचालन, रखरखाव एवं जल गुणवत्ता निगरानी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ज़िला में समस्त गांव को आदर्श श्रेणी में लाया जाना तथा कचरे का उचित निपटारा करना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला के सभी खण्ड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में किसी भी स्थान पर कूड़े के ढेरों का निष्पादन करना सुनिश्चित बनाएं तथा इस कार्य के लिए स्वयं सेवी तथा गांववासियों का सहयोग लेना भी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को गांव में गंदे पानी के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में पीएमएसएस जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित है। यह जानकारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर डा0जे0पी0 बलोदी ने देते हुए बताया कि छठी कक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा http://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जवाहन नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला परियोजना प्रबंधक इकाई सोलन द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत आज यहां प्रबंधन समिति (एम.सी.) के सदस्यों के लिए ‘एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान मशोबरा के निदेशक डॉ. संतोष गुप्ता ने की। डॉ. संतोष गुप्ता ने एम.सी. सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने समिति संचालन में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन, सामूहिक निर्णय प्रक्रिया तथा टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सदस्यों को…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत आज सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन रविन्द्र सभ्रवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर तथा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चामियां में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रविन्द्र सभ्रवाल ने कहा कि नशा कोई भी हो वह तन, मन और धन का नाश करता है। उन्होंने कहा कि एक मज़बूत राष्ट्र के निर्माण के लिए हर प्रकार के नशे को जड़ से खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के लिए आवश्यक है कि…