सोलन हिमाचल वार्ता न्यूज उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालन में, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जुलाई 2026 से दिसंबर 2026 की अवधि के दौरान सोलन सहित प्रदेश के सभी जिलों में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए जिला सोलन में भी जिला सांख्यिकी कार्यालय के नामित कर्मचारी निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने हेतु…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-श्री रेणुका जी बांध विस्थापित संघर्ष समिति की अहम बैठक सोमवार को अध्यक्ष विजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में करीब 200 से अधिक विस्थापित परिवारों ने भाग लेकर पुनर्वास, हाउसलेस ग्रांट और अन्य लंबित मांगों पर चर्चा की। इस दौरान समिति के संगठनात्मक ढांचे में अहम बदलाव करते हुए योगी ठाकुर को सर्वसम्मति से नया महासचिव चुना गया।समिति के महासचिव शुभम अत्रि ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार करते हुए समिति ने उनके योगदान की सराहना की। इसके बाद उपस्थित विस्थापितों ने योगी ठाकुर के नाम पर सर्वसम्मति…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला सोलन के मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रॉफी हास्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन में 31 जुलाई, 2026 को 70 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन बीमा सखी के (50) पदों, व तपन इंडस्ट्रीज सोलन, सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटीव कस्टमर, टीम लीडर के (20) रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट व आयु 18 से…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन द्वारा आज यहां विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सोलन के सभागार में डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. अजय पाठक ने हेपेटाइटिस-बी के कारणों, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन के लिए एक ही सिरिंज का बार-बार अथवा कई व्यक्तियों द्वारा उपयोग करना हेपेटाइटिस-बी संक्रमण के प्रसार का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में विश्वभर में लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु हेपेटाइटिस-बी…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को सावन मास के पावन अवसर पर चताड़ा स्थित प्राचीन बनौड़े महादेव शिव मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा तथा वन विभाग के रेंज अधिकारी अंकुश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति एवं ग्राम पंचायत चताड़ा के प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्राम पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित द ओलिव स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 27 विद्यालयों (विद्यालय सहित 26 अन्य टीमों) ने भाग लिया, जिसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की बालक वर्ग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर जिले में प्राइवेट वाहनों का टैक्सी के रूप में हो रहे कथित अवैध संचालन रोकने की मांग उठाई है। सोसायटी का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से टैक्सी स्टैंडों की जांच के नाम पर टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि सरकारी विभागों में निजी वाहनों का टैक्सी की तरह इस्तेमाल लगातार जारी है। सोसायटी ने ज्ञापन में कहा है कि इससे टैक्सी संचालकों की आजीविका प्रभावित हो रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर पुलिस की पीओ सेल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे मुजरिम युसुफ अली निवासी उपरली भंगाणी, तहसील पांवटा साहिब को उस वक़्त हिरासत में ले लिया जब वो एक वाहन से देहरादून से पांवटा की तरफ आ रहा था।एसपी ने बताया कि अभियोग संख्या 62/21 दिनांक 31.05.2021, थाना पुरुवाला, में मुजरिम के कब्जे से लगभग 4 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। वह काफी समय से फरार था तथा न्यायालय पांवटा साहिब ने 11.05.2023 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। 26.07.2026 को पीओ सेल नाहन की विशेष टीम जिसमे…