नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक स्टील फैक्ट्री में मेंटेनेंस कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरहेड लैडल क्रेन पर काम कर रहे एक कर्मचारी की करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार निवासी दोराहा, जिला लुधियाना (पंजाब), जो एच.एम. स्टील में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस थाना कालाअम्ब में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि 26 जुलाई 2026 को कंपनी के…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत आज उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय सोलन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मनमोहन शर्मा ने कॉलेज के विद्यार्थियों को चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया तथा उन्हें नशामुक्त, अनुशासित एवं लक्ष्यपूर्ण जीवन अपनाने का संदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थी जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य शिक्षा प्राप्त करना है। यदि युवा अपने समय का सदुपयोग करते हुए पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन करें, तो वह जीवन के किसी भी क्षेत्र…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल में स्थापित होने वाले आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के सम्बन्ध में आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही इस अस्पताल में 1.5 टेस्ला एम.आर.आई. मशीन स्थापित की जानी है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि एम.आर.आई. मशीन की उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को और बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा गंभीर…
ऊना, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक सोमवार को ज़िला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज़िला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार लम्बड़दार ने की। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा विकास खंड अधिकारियों (बीडीओ) ने भाग लिया।बैठक के दौरान ज़िला परिषद अध्यक्ष पवन कुमार लम्बड़दार ने जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज रविवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को देश की एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही हमारे देश को सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर शहीदों की याद दिलाता…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आज यहां सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के गौरवमयी इतिहास की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इससे पूर्व कारगिल शहीद स्मारक स्थल पर देश की रक्षा और गौरव के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मनमोहन शर्मा ने 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय सेना की गौरवशाली परम्परा रही है और भारतीय सेना, वायु सेना तथा नौ सेना के असंख्य…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि सभी विभाग आपदा से निपटने के लिए अपनी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखे ताकि आकस्मिक आपदा से होने वाली क्षति को न्यून किया जा सके। दीपक राठौर आज यहां मानसून की तैयारियों एवं विशेष राहत पैकेज विषय पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। दीपक राठौर ने कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम पांच व्यक्तियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आज यहां वर्चुअल माध्यम से आयुर्वेद विभाग के सभी मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने की। डॉ. अजय पाठक ने आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े सभी संस्थानों से आग्रह किया कि वह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण आवश्यक है।…