नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर शिवानी की अध्यक्षता में आज जिला परिषद भवन के सभागार में नवगठित जिला परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष जिला परिषद ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों तथा अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला सिरमौर की जनता ने सभी सदस्यों को आशा और विश्वास के साथ इस सदन में भेजा है, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सभी का दायित्व है, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जन हित के मुद्दों को गंभीरता से लें और विकास कार्यों को पारदर्शिता…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनकर पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के मध्य संतुलन बनाए रखने में अपना सहयोग देना चाहिए। शरद कुमार लगवाल आज सोलन के निकट ग्राम पंचायत कोठों के गलानग गांव में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। शरद कुमार लगवाल ने कहा कि वन हमारे ग्रह के फेफड़े हैं जो हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और विविध पारिस्थितिकी तंत्र को सहारा प्रदान करते हैं। वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना है तथा इन्हें और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में 47 लाख रुपए की लागत से लीली फार्म से पन्सोड़ा एम्बुलैंस मार्ग मैटलिंग व टायरिंग कार्य का भूमि पूजन करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने तदोपरांत पन्सोड़ा से चाम्बा तक 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले एम्बुलैंस मार्ग की आधारशिला भी रखी। संजय अवस्थी ने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 व 20 जुलाई, 2026 को 11 के.वी. मरयोग, 11. के.वी. जटोली तथा 11 के.वी. नौणी फीडर से संचालित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 19 जुलाई, 2026 को दोपहर 02.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक धर्जा, कोइघाट, बधलेच, आर.एम.डी. अम्बर कोठी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई, 2026 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 05.00 बजे तक कोठों, कोटी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मेरा युवा भारत सिरमौर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’’ विषय पर जिला सिरमौर में मेगा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी, माय भारत सिरमौर अमृषा शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत 8 प्रतियोगिताओं- लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, ऑनलाइन रील निर्माण एवं ऑनलाइन स्लोगन लेखन का आयोजन किया जाएगा।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत जिला सिरमौर के 270 पात्र लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की अप्रैल से जून तिमाही की वित्तीय सहायता के रूप में 24.30 लाख रुपये की राशि सीधा लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब स्वास्थ्य विभाग के स्थान पर समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत ऐसे पात्र व्यक्ति जो गंभीर एवं असाध्य बीमारियों से पीड़ित…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेयूआईटी), वाकनाघाट के 7वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर मेधावियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक तथा अन्य शैक्षणिक पुरस्कार प्रदान किए गए। दीक्षांत समारोह में 1,966 बी.टेक., 3 इंटीग्रेटिड एम.टेक., 69 एम.टेक., 116 एम.एससी. तथा 90 पीएच.डी. की 2,244 डिग्रियां प्रदान की गईं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्टता के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने रजत जयंती को एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि हजारों विद्यार्थियों के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चेतवनी जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जुलाई, 2026 तक हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की अधिक संभावना है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने इन दिनों में जिला वासियों से एहतियात बरतने, नदी, नालों से दूर रहने तथा भूस्खलन व बाढ़ संभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा वाहन चलाते समय गति सीमा व…