Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि गत 4 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार ने और सिरमौर जिला के सभी कांग्रेसी नेताओं ने सिरमौर जिला के संस्थानों को बंद करने का बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया हैै। उन्होनें कहा कि 2022-23 में 6 स्कूल बंद किए 2023-24 में 12 स्कूल बंद किए, 2024-25 में 29 स्कूल बंद किए और 2025-26 में 12 स्कूल बंद किए गए और न जाने 2026-27 में कितने स्कूल और बंद होंगे। इस प्रकार सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की सरकार और सिरमौर जिला के कांग्रेस के…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान्नों की गुणवत्ता व भंडारण तथा एल.पी.जी. के सिलेंडरों के भार व काला बजारी रोकने के लिए समय-समय पर जांच करना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 355 उचित मूल्य की दुकानें है। इसमें से 209 सहकारी सभाएं, 136 व्यक्तिगत, 04 महिला मण्डल तथा 06 ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित की जा…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास नितांत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से माय भारत के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मनमोहन शर्मा ने माय भारत से पंजीकृत युवाओं को विभिन्न पंचायतों में ग्रामीण स्तर पर…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 11 के.वी. गुरुद्वारा फीडर से संचालित कुछ क्षेत्रों में 18 जुलाई, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 18 जुलाई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक पॉवर हाउस मार्ग, सपरुन गुरुद्वारा, ज़िला परिषद, पोस्ट ऑफिस, सुगंधा अपार्टमेंट, ज़िला लोक सम्पर्क कार्यालय तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त समय…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने शिमला में आयोजित 31वीं हिमाचल प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप (08 से 14 जुलाई 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे सिरमौर जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं के छात्र शौर्यवीर चौहान ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (यूथ मेन) वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं कक्षा 11वीं के छात्र सूर्यांश कपूर ने 50 मीटर राइफल…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा सिरमौर जिला में चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर और निहालगढ़ में संबंधित पंचायत प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों को प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति कल्याणार्थ योजनाओं व नीतियों को आम जन तक पहुंचाया। विभाग से अनुमोदित दल आरूही सांस्कृतिक कला मंच ने समूहगीत प्रस्तुत कर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राजस्व लोक अदालत की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक का मंचन…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का समुचित लाभ पात्र वर्गों तक समय पर पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में डिजिटल गवर्नेंस महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है। डॉ. अभिषेक जैन आज कसौली में ‘डिजिटल गवर्नेंस एवं अनुबंध प्रबंधन’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। इस कार्यालय का आयोजन जल शक्ति विभाग के शिमला ज़ोन द्वारा किया गया। डॉ. जैन ने कहा कि सरकारी कार्य प्रणाली में डिजिटलीकरण न केवल योजनाओं को बेहतर बनाने…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों द्वारा आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांगरी व ग्राम पंचायत सलोगड़ा में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार ने लगभग 04 हजार बेसहारा बच्चों को सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया…

Read More