नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को अब नई रफ्तार मिलने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीनें मिल गई हैं, जिनकी मदद से अब दूर-दराज़ के क्षेत्रों में भी लोगों के घर-घर जाकर एक्स-रे किए जा सकेंगे। यही नहीं, ये मशीनें आयुष्मान शिविरों में भी मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी।नाहन में आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित हुई जिसमे विशेष रूप से टीबी मुक्त अभियान को लेकर चर्चा की गईटीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त 4 हैंड हेल्ड…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उप-मुख्यमंत्री ने आज सोलन जिला के क्यारीघाट में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की गई 297 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में निगम 1,000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। इन 297 नई बसों के शामिल होने से निगम के बेड़े…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन सब्ज़ी मंडी के समीप लगभग पांच लाख रुपये से ‘हिम ईरा’ भंडारण कम कैफे नवीनीकरण किए गए भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोज़गार के अवसर सृजित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बिक्री केंद्र किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. शांडिल…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल है और शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में भी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। डॉ. शांडिल आज यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में जिला संसाधन कक्ष का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 45 लाख रुपये की लागत से दिव्यांग बच्चों को सुगम तकनीक से शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित जिला…
ऊना. ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला ऊना में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही खाद्य वस्तुओं के वितरण, पारदर्शिता तथा विभागीय निरीक्षणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। एडीसी इशांत जसवाल ने कहा कि जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र परिवारों को नियमित एवं पारदर्शी तरीके से आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-आज से शुरू कांवड़ यात्रा को लेकर सिरमौर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। तीन राज्यों की सीमाओं से जुड़े सिरमौर जिले से हरिद्वार की ओर हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेने जाते है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिरमौर की सीमाएं हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड से जुड़ी होने के कारण हर वर्ष हजारों कांवड़िये इसी रास्ते हरिद्वार पहुंचते हैं। मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस का कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ यूनिट नाहन ने नाहन विद्युत मंडल और कार्मिक वृत्त नाहन के अधिकारियों एवं कार्यालय स्टाफ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने आरोप लगाया है कि फील्ड में 24 घंटे सेवाएं देने वाले तकनीकी कर्मचारियों की प्रशासनिक और वित्तीय मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेगा। संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि तकनीकी कर्मचारियों की…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद में जाली कृषक प्रमाण-पत्र के आधार पर कृषि भूमि खरीदने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को इन्द्र दत्त पुत्र हुकम दत्त निवासी ग्राम एवं डाकघर सराहां, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर ने पुलिस थाना पच्छाद में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणबीर सूद पत्नी पुनीत सूद, निवासी सेक्टर-49D, चंडीगढ़ तथा वर्तमान…