नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती बड़े श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में समस्त प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने डॉ. परमार के दूरदर्शी नेतृत्व, हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके अतुलनीय योगदान तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण करते हुए कहा कि उनका…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती पर उन्हें याद किया और चिल्ड्रन पार्क सोलन स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार का दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार की दूरगामी सोच के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):-जिला जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के डिंगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। तेज बारिश के बीच फिसलकर एक कार करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे जीजा और साले की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कार (एचपी-52ए-6482) में सवार डिंगरी सरजेट गांव के निवासी मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे लगातार हो रही बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के नालागढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर नालागढ़ से प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा आने वाले समय में एच.आर.टीसी के बेड़े में 1000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल आयोजन केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना से कार्य…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कांगर घाट से आगे धरयार कैंची के पास एक पिकअप वाहन संख्या HP-71-4518 को देखा, जिसके डाले में नीली तिरपाल के नीचे सामान संदिग्ध अवस्था में ढका हुआ था। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने अपना नाम सर्वेश ठाकुर पुत्र श्री जगमोहन सिंह, निवासी गांव बन्नो, डाकघर शाडिया, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर तथा साथ बैठे व्यक्ति ने रोबिन पुत्र श्री प्रेमलाल ठाकुर, निवासी गांव कथेड़, डाकघर मल्होटी,…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मैसर्ज़ एस.आई.एस. लि. आर.टी.ए. हमीरपुर सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 80 पदों पर भर्ती के लिए 04 अगस्त, 2026 व 05 अगस्त, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि 80 पदों के कैंपस इंटरव्यू 04 अगस्त को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन तथा 05 अगस्त, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय अर्की में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा विशिष्ट शारीरिक मापदंड…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के रैम्प कार्यक्रम के तहत तथा हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एम.एस.एम.ई.), स्वयं सहायता समूहों, नवोदित उद्यमियों एवं स्नातक विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला उद्योग केन्द्र सोलन के प्रबंधक विनय वर्मा ने की। विनय वर्मा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म, सरकारी खरीद प्रणाली, स्वरोज़गार योजनाओं तथा आधुनिक व्यावसायिक रणनीतियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं…