सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला परिषद सोलन के अंतर्गत नई ग्राम सभाओं का गठन होने के दृष्टिगत पूर्व में ज़िला परिषद सोलन के जारी वार्डों के निर्धारण एवं परिसीमांकन में आंशिक संशोधन के उपरांत ज़िला परिषद वार्डों के परिसीमन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। अब जारी अधिसूचना के अनुसार ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 1 दाड़ला में विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम सभा बेरल, चाखड, दाड़ला, रौडी, बरायली, दसेरन, क्यारड, ग्याणा, कशलोग, कोटलू, मांगल, बागा, मांगु, नवगांव, पारनु, संघोई, सन्याड़ी मोड और सेवड़ा चण्डी को सम्मिलित किया गया है। ज़िला परिषद निर्वाचन क्षेत्र…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-केंद्रीय कारागार नाहन में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार शाम नाहन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 13 वर्षों से हत्या के मामले में सजा काट रहा था। जानकारी के अनुसार कैदी गले के कैंसर से पीड़ित था और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। दो-तीन दिन पहले ही उसे उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने कीमोथेरेपी की सलाह दी थी। शुक्रवार को कैदी को…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से एम.आर.ए.डी.ए.वी. स्कूल सोलन में विश्व मौखिक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी पुरी ने की। डॉ. शालिनी पुरी ने कहा कि हमे अपने शरीर के विभिन्न अंगों को साफ-सुथरा एवं स्वच्छ रखने के साथ-साथ अपने मुंह यानी दांतांे व मसूड़ो का भी अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को रात को सोने से पूर्व व सुबह खाने के बाद सीधे, नरम व छोटेे ब्रिस्ल वाले टूथब्रश का…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मैसर्ज़ बीटा ड्रग्स लि. बद्दी में ऑफिसर आर.एफ., जूनियर ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर व अन्य के 07 पद तथा मैसर्ज़ माइक्रोटेक न्यू टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. बद्दी में एग्जीक्यूटिव, वायर कट ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, ऑपरेटर व अप्रेंटिस के 35 पदों पर भर्ती के लिए 24 मार्च, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय बद्दी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। मैसर्ज़ एस.आई.एस. लि. आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरटी गार्ड व सिक्योरटी सुपरवाईजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 25 मार्च, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय अर्की में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर निगम सोलन की निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अधिसूचित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए अर्हता तिथि प्रथम अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों में संशोधन प्राधिकरण के समक्ष दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की तिथि 28 मार्च, 2026…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आगामी शहरी निकायों के निर्वाचन के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहरी स्थानीय निकायों की मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन कार्यक्रम जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूची में पात्र व्यक्ति के पंजीकरण के लिए अर्हता तिथि 01 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है और उन पंचायतों की मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन करने के निर्देश दिए गए है जो सृजन, पुनर्गठन अथवा विभाजन से अप्रभावित रही हैं और जिनकी अंतिम मतदाता सूचियां प्रपत्र 15 पर पहले ही प्रकाशित हो चुकी हैं।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-बीती रात महामाया बाला सुंदरी त्रिलोक पुर मन्दिर के नजदीक एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अचानक पलट गया इस हादसे में ऑटो रिक्शा में बैठे एक यात्री की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक घायल हो गया जिसका मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन में इलाज़ कराया जा रहा है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि बीती रात त्रिलोकपुर बालासुन्दरी मन्दिर के पास एक ऑटो रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। एपीसी ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक सुरेश कुमार ने तेज गति से ऑटो चला रहा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास माता बाला सुन्दरी, प्रियंका वर्मा ने आज श्री महामाया बालासुंदरी माता मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत रूप से पूजा -अर्चना व हवन यज्ञ कर चैत्र नवरात्र मेले का शुभारंभ किया तथा जिला वासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज से 02 अप्रैल, तक आयोजित होने वाले इस चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में 3000 हजार दिपों को प्रकाशित कर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माता बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में हिमाचल से ही नहीं, बल्कि हरियाणा सहित अन्य…