नाहन ( हिमाचल वार्त न्यूज) (एसपी जैरथ):-रोटरी क्लब पांवटा साहिब द्वारा आज सुबह यमुना पार्क में एक भव्य सेवा परियोजना का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन निम्नलिखित क्रम में संपन्न हुआ। मॉर्निग वॉक (Morning Walk): कार्यक्रम की शुरुआत रविवार की सुबह यमुना पार्क में सभी सदस्यों और नागरिकों द्वारा एक ऊर्जावान वॉक के साथ हुई। मियावाकी जंगल परियोजना की शुरुआत: वॉक के बाद पार्क में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए मियावाकी जंगल परियोजना का शुभारंभ…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने रविवार को केरल के पालघाट पहुंचकर हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी के पूज्य पिता श्री नारायणन जी के निधन पर शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। डॉ. बिन्दल ने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुःख की कठिन घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। डॉ. बिंदल ने कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा कि श्री नारायणन जी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नेशनल हाइवे चंडीगढ़ देहरादून पर नवोदय विद्यालय के नजदीक एक ओवर लोड रेत से भरा ट्रक फंसने से कई घण्टे जाम लगा रहा इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवाया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ट्रक का 22 हजार का चालान काटा गया है। पुलिस ट्राला और उसमें लदी रेत को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम नाहन से सूचना मिली थी कि नवोदय विद्यालय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय से कई दशकों से चल रहे एचआरटीसी की नाहन-दिल्ली एक मात्र सेवा को बन्द कर दिया गया है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब यह सेवा पूर्व की भांति अंबाला तक ही उपलब्ध होगी। प्रबंधन के अनुसार नाहन-दिल्ली बस सेवा को बन्द करने के पीछे तकनीकी कारण है। दूसरे इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल होना भी बताया गया है । उधर दिल्ली के लिए यह बस सेवा कई दिनों से बन्द कर दी गई है। इस बस से सालों से अपने रोजमर्रा के कामों के आने वाले…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)बाल विकास परियोजना कण्डाघाट द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर गत दिवस ग्राम पंचायत कनैर एवं जधाना में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कण्डाघाट रक्षा शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं परिवारों को स्तनपान के महत्व तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। रक्षा शर्मा ने कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वाेत्तम एवं संपूर्ण आहार है। स्तनपान न केवल शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि माँ के स्वास्थ्य के लिए भी…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए निःशुल्क चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अगस्त, 2026 कर दिया है। यह जानकारी पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के प्राचार्य कृष्ण यादव ने दी। उन्होंने कहा कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सक्रिय है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 11 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 तक खुली रहेगी। पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा का माध्यम, श्रेणी, लिंग, क्षेत्र व दिव्यांगता के विवरणों में आवश्यक…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज और प्रदेश के विकास में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव, ज्ञान और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. शांडिल आज कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत सायरी में आयोजित पेंशनर्स कल्याण संघ तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सायरी के 21वें स्थापना दिवस पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों को उनके उत्पादों के सही दाम दिलवाने और उनकी आय में आशातीत वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है। जगत सिंह नेगी ने आज सोलन ज़िला के परवाणू में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) संयंत्र का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। जगत सिंह नेगी ने इससे पूर्व सोलन स्थित सेब मण्डी का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। बागवानी मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बागवानी प्रधान राज्य है। बागवानों…