Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-तस्वीरें खुद बोलती हैं चिराग़ तले अंधेरा की कहावत, वार्ड नं 2, सच में अनदेखी का अंधेरा है जहां नगर परिषद कार्यालय के नीचे टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर नगर परिषद के कर्मचारियों को नजर नहीं आते जबकि यह सब नगर परिषद कार्यालय के नीचे हो रहा है। इसी नगर परिषद कार्यालय के क्षेत्र में अस्पताल राउन्ड की सड़क पर सालों गंद फैला है। साथ में खस्ताहाल सड़क पर राह चलते ठोकरें खा रहे हैं, कांग्रेस- भाजपा  की सियासत में फंसे बेजुबान लोग। सड़क पर आगे मोड़ पर खुली, गन्दगी से भरी नाली के प्रदूषण…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज): जिला सिरमौर डिटेक्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उज्जल माजरी बैरियर के नजदीक सोलन व मंडी निवासी नशीले पदार्थों की तस्करी में दो युवकों को 20.14 ग्राम चिट्टा समेत धर दबोचा। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सैल नाहन की टीम को गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि दो युवक, शुभम निवासी सोलन तथा रजत निवासी मण्डी जो मादक पदार्थ चिट्टा बेचने का धंधा करते है। एसपी ने बताया कि आरोपी आज  अपनी मोटर साईकिल नं0 HP13-3714 मार्का KTM में मादक पदार्थ  चिट्टा/हेरोईन छुपाकर चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर से होते…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- कालाअंब–पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शुक्रवार सुबह एक चलते ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा नाहन के समीप दोसड़का क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रक की वायरिंग शॉर्ट हो जाने से आग भड़क उठी। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:35 बजे दमकल विभाग को ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम महज एक मिनट के भीतर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और करीब 5:42 बजे मौके पर पहुंचकर…

Read More

 राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नगर पंचायत चुनाव के बीच राजगढ़ की सियासत में बड़ा उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस को उस समय झटका लगा, जब लंबे समय से संगठन से जुड़े युवा नेता चंद्र मोहन शर्मा ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।बताया जा रहा है कि टिकट को लेकर असंतोष के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। चंद्र मोहन शर्मा ने खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी में युवाओं की लगातार अनदेखी हो रही है। उनका कहना है कि वर्षों से जमीनी स्तर पर काम करने के बावजूद उन्हें चुनाव के समय अपेक्षित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  ‌समाज सेवी संगठन रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने वार्ड नं 2 से नगर परिषद चुनावके लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया। वह पहली बार नगर परिषद के चुनाव में बीजेपी के टिकट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र तोमर के मुकाबले मैदान में उतरा है‌‌। दोनों ही इस मुकाबले में नए योद्धा हैं मगर जनता के साथ सुख दुख सदा मनीष ही बांटते आए हैं जिस कारण उन का संपर्क आम लोगों से ज्यादा रहता है और उन का भविष्य उज्ज्वल नजर आता है। पिछली नगर परिषद वार्ड नंबर…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशानुसार 28 और 29 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की और खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 53 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 48 वाहन खनन अधिनियम के अंतर्गत और 5 वाहन मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पाए गए। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 21 चालानों का निपटारा करते हुए कुल 99,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वहीं…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सिरमौर सोना चंदेल ने मई 2026 माह के लिए जिला सिरमौर में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार विभिन्न उपमंडलों में निर्धारित तिथियों पर वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।नाहन में वाहन पासिंग 6 मई और 18 मई को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 7 मई और 19 मई को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 21 मई को निजी वाहन और स्कूल बसों की पासिंग होगी, जबकि 22 मई को केवल परिवहन वाहनों की पासिंग रखी गई है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 23…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला में हरिपुरधार के निकट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीदग के पर्यटन एवं होस्पिटलिटी विषय का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई ।  इस कार्यशाला में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीदग के लगभग तीन दर्जन विद्यार्थियों ने मानव हिल रिसॉर्ट, बड़याल्टा में रात्रि ठहराव करके हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन व्यवसाय का प्रैक्टिकल ज्ञान अर्जित किया।  इन विद्यार्थियों को रिजोर्ट के अंदर हाउसकीपिंग, कैटरिंग कुकिंग और रिसॉर्ट की सफाई व्यवस्था के बारे में व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। मानव भी रिजोर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने बताया कि पाठशाला से…

Read More