Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर पुलिस ने पिछले 48 घण्टों में खनन माफिया पर बड़ा एक्शन लेते हुए अवैध खनन में लगे 42 वाहनों को कब्जे में लेकर उनके चालान काटे है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर में अवैध खन्न के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विशेष कार्यवाही की गई है।  एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 42 वाहनों के चालान किए गए जिनमें से 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 3 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई। इन…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर नाहन में वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही चुनावी माहौल गरमा गया है। शनिवार को ड्रा ऑफ लॉट्स के जरिए नाहन नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया, जिसके बाद कई पुराने दावेदारों का गणित बिगड़ गया है, जबकि कई नए चेहरों के लिए राजनीति में उतरने का रास्ता खुल गया है।सबसे ज्यादा हलचल उन वार्डों में देखी जा रही है, जहां इस बार महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षण तय हुआ है। आरक्षण सूची सामने आते ही अब नाहन…

Read More

कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रविवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा होते-होते टल गया। औद्योगिक हिम सेफ्टी ग्लास इंडस्ट्री में तकनीकी खराबी के चलते बॉयलर फटने की घटना सामने आई। राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे और किसी भी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि घटना में कुछ कर्मचारियों को हल्की-फुल्की खरोंचें आई हैं, जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे से फैक्ट्री को करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान भी जताया जा रहा है। मौके से प्राप्त जानकारी…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ‌त्रिलोकपुर-  पालियों संपर्क मार्ग पर आज पुलिस ने  एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को  मिली  जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय  युवक सड़क किनारे लगे पैराफिट पर सोया हुआ था। दोपहर के वक्त संतुलन बिगड़ने के कारण वह पैराफिट से सीधे नीचे गहरे खाले में जा गिरा। मृतक की बाजू पर “धनेश्वर प्रजापति” नाम का टैटू बना हुआ है। पुलिस इसी नाम को आधार मानकर उसकी पहचान के प्रयास…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय नारको समन्वय समिति (एनसीओआरडी) के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार मादक पदार्थ चिट्टे के विरुद्ध ‘चिट्टा मुक्त सोलन अभियान’ कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सोलन ज़िला में चिट्टा…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मैसर्ज़ देव भूमि फल एवं सब्जी किसान उत्पादक कम्पनी में फील्ड ऑफिसर, सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव, पैंट्री बॉय व ड्राइवर के 21 पद तथा स्काई मरचेंट इंटरनेशनल शिमला में मेनेजमेंट ट्रेनी व मारकेटिंग ट्रेनी के 22 पदों पर भर्ती के लिए 04 अप्रैल, 2026 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बेसिक कम्प्यूटर नॉलेज व आयु 20 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने…

Read More

राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   (एसपी जैरथ):-आगामी शहरी निकायों के चुनाव को मध्यनजर रखते हुए  नगर पंचायत राजगढ़  के वार्डों का  आरक्षण कार्य भाग्य पत्रक  के माध्यम से शनिवार को एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर की अध्यक्षता में संपन हुआ । जिसमें वार्ड एक ( कलोनी वार्ड ) को अनारक्षित, वार्ड नंबर दो ( बस स्टैंड वार्ड ) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, वार्ड नंबर 3 ( राधा कृष्ण मंदिर  वार्ड ) अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित, वार्ड नंबर 4 ( नेहरू मैंेदान वार्ड ) अनारक्षित महिला के लिए , वार्ड नंबर 05 ( स्कूल  वार्ड ) भी अनारक्षित महिला…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिक है। विनोद सुल्तानपुरी गत दिवस कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर विकास खण्ड में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। विनोद सुल्तानपुरी ने 08 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक सेवा केन्द्र हरिपुर, 2.75 लाख रुपए की लागत से निर्मित मुख्य मार्ग से गांव बनगला तक सम्पर्क मार्ग, 03 लाख रुपए की लागत से निर्मित कमलजीत के घर से मोहन लाल के घर तक पक्की सड़क का लोकार्पण…

Read More