Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर के वार्ड-8 में एसडीएम ऑफिस के समीप देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और रणजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह के घर और गेट के भीतर खड़ी पजेरो स्पोर्ट्स कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच ग्राम पंचायत देवनी में इस बार माहौल पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है। प्रधान पद के उम्मीदवार रोहित शर्मा के चुनावी मैदान में उतरते ही यहां की राजनीतिक तस्वीर में नया मोड़ आ गया है। खासकर युवा वर्ग में उनके प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्र में उनके समर्थन की लहर साफ महसूस की जा रही है।रोहित शर्मा एक शिक्षित, सक्रिय और ऊर्जावान युवा चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें मिल रहा अपार समर्थन इस बात का…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उद्योग जगत को नई दिशा देने के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।सर्वसम्मति से दीपन गर्ग को अध्यक्ष चुना गया, जिसके साथ ही नई टीम ने अपने विजन और प्राथमिकताएं भी साफ कर दी हैं। नई कार्यकारिणी में सुरेन्द्र जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रूपेन्द्र ठाकुर को महासचिव (संगठन) और अभिनव कंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनु अग्रवाल, अरविंद गुप्ता और संदीप गर्ग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।चैम्बर ने सेक्टर आधारित पैनल बनाकर काम को और प्रभावी…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के संगड़ाह – गताधार मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक खाता सामने आया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है , जबकि एक घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब गताधार के कुछ लोग गताधार से संगड़ाह की ओर आ रहे थे। इनमे भलोना स्कूल की सीएचटी और उसके परिवार के लोग सवार थे। बताते है कि पियुलीलानी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने जिला परिषद चुनाव को लेकर नई कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अध्यक्षता में बनाई गई है, जो चुनावी गतिविधियों के सुचारू संचालन और निगरानी का कार्य करेगी। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति को चुनाव प्रक्रिया के दौरान समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी में शिलाई से सीता राम शर्मा को अध्यक्ष एपीएमसी के रूप में शामिल किया गया है। शिलाई से ही रमण चौहान को पूर्व अध्यक्ष के रूप में स्थान दिया गया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जानकारी के अनुसार पीओ सेल नाहन की टीम ने 01 मई  को विशेष कार्रवाई करते हुए परवाणू से उद्घोषित अपराधी राकेश कुमार उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय की कार्रवाई से बचते हुए फरार चल रहा था और उसे माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार पुत्र राम गोपाल, निवासी गांव भवाना, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) के विरुद्ध थाना पच्छाद में अभियोग संख्या 84/2017 दिनांक 27-10-2017 के तहत मामला दर्ज…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर की विशेष जांच इकाई (SIU) नाहन ने थाना पांवटा साहिब में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 174 ग्राम अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहन लाल गादरी पुत्र चतरभुज गादरी, स्थायी निवासी वार्ड नं0 3, गादरी मोहल्ला, गांव नंदसाह/खालसा, तहसील शारदा, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 174 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी वर्तमान में जसविंदर सिंह निवासी कपूर बार, मेहताब गली, राजबन रोड,…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर के शिलाई तहसील की ग्राम पंचायत टटियाना के शाटी पाशी चौंतरा में आज पंचायत प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के लोगों ने एक अनोखी और सराहनीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिना किसी चुनावी प्रतिस्पर्धा के प्रतिनिधियों का चयन किया। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में गांव के चार बड़े परिवारों के बीच आपसी सहमति से यह व्यवस्था शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक परिवार अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम प्रस्तावित करता है, जिसके बाद पर्ची डालकर निष्पक्ष रूप से चयन किया जाता है।…

Read More