Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की प्रगति का आधार है और सही आंकड़े सभी स्तरों पर उचित वित्त प्रबंधन एवं पात्र व्यक्तियों तक समय पर योजनाओं के लाभ पहुंचाने में सहायक बनते हैं। दीप शिखा शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थीं। दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को अत्यंत सुगम बना सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) की प्रथम स्तरीय जांच 08 मई, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से ठोडो मैदान के समीप नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी राहुल जैन ने दी। राहुल जैन ने कहा कि नगर निगम सोलन, नगर पंचायत कण्डाघाट, अर्की तथा नगर परिषद परवाणू एवं नालागढ़ के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच 08 मई, 2026 को की जाएगी। यह कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज से पूरे हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि 7, 8 और 11 मई को वार्ड पंच, उपप्रधान, प्रधान, बीडीसी तथा जिला परिषद पदों के लिए नामांकन भरे जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला परिषद चुनावों के लिए प्रदेशभर में समर्थित उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। इसी क्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनला वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार अंकिता शर्मा के नामांकन के अवसर पर डॉ. बिंदल सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-लघु उद्योग भारती कालाअंब एसोसिएशन की ओर से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जे क्लार्क्स एक्सोटिका में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती कालाअंब के अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी ने की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं उद्योगपति के.सी. पारिख, अजय गर्ग, संदीप गर्ग, अंकुश क्लेयर, दिलीप कुमार और अमन दुग्गल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में HPSEB की ओर से अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना, निदेशक संचालन एम.जी.…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-नौहराधार की ग्राम पंचायत देवामानल में दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव के दो सगे भाई खड्ड किनारे खेल रहे थे कि आठ वर्षीय बच्चे आयन का तंग रास्ते से पांव फिसला, तो दूसरा बड़ा भाई नौ वर्षीय अभिनव उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इस दौरान वे दोनों नीचे खड्ड के गहरे पानी में डूब गए, जिससे उन दोनों भाइयो की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा हो गया। जब तक बच्चों का पिता वहां पहुंचा, तो दोनों बच्चे…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यह आदेश जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिला सिरमौर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जिसके चलते चुनाव घोषणा से लेकर परिणाम घोषित होने तक जिला सिरमौर की सीमा के भीतर कानून प्रवर्तन एजेंसी के अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का हथियार और गोला-बारूद नहीं ले जाएगा। आदेशों में बताया गया कि सशस्त्र बलों/अर्धसैनिक बलों, होम गार्ड/पुलिस कर्मियों/राष्ट्रीयकृत बैंकों के सुरक्षा गार्डों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर माजरा क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। माजरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रॉयल रेडिएंस रिसॉर्ट भारापुर में मैनेजर के पद पर तैनात परीक्षित शर्मा पुत्र राम चन्द्र निवासी गांव व डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि जब वह भारापुर से वापस लौट रहे थे, तो धौलाकुआं पीएनबी बैंक के पास सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत अपनी कार सड़क किनारे लगाई और मौके पर…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन की निगरानी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए आज 30 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) पूरी सुरक्षा के साथ नगर निगम के भण्डारण कक्ष में रखवाई गई। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के दिनेश शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बराड, उपायुक्त कार्यालय सोलन की अधीक्षक कमला शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More