नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिमला हाइवे पर सेंट्रल जेल के नजदीक तीखे मोड़ पर ,अवैध पार्किंग, अनहोनी को दे रही है न्योता, नीचे से आने वाले वाहनों औऱ राहगीरों के लिए जोखिम कम नहीं है। हाइवे पर चौगान की तरफ आने वाले छोटे बड़े वाहन अक्सर तेज गति से नीचे की और आते हैं। ब्लाइंड कर्व होने से नीचे से आने वाले वाहनों को ऊपर से आने वाले वाहन नजर नही आते। ऐसे में अगर आपात स्थिति में नीचे से आने वाले वाहन को अपनी साइड उतरना पड़े तो या वो ऊपर से आने वाले वाहन से…
Author: Himachal Varta
रिकांगपिओ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला किन्नौर में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,316 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया है, जिनमें 696 पुरुष तथा 620 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में मतदान की व्यवस्था के लिए कुल 420 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें विकास खण्ड कल्पा में 140, निचार में 141 तथा पूह में 139…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-प्रदेश के निचले क्षेत्रों में पारा बढ़ने साथ ही भेड़ पालकों ने पहाड़ों का रूख कर दिया है । पूरे वर्ष भेड़पालक सर्दियों में मैदानी क्षेत्र और गर्मियों में पहाड़ों की ओर पलायन करते हैं । चिलचिलाती गर्मी, बरसात और ठिठुरती ठंड में गडरिये अपनी भेड़ बकरियों के साथ खुले मैदान में डेरा जमाए रहते हैं । गर्मियों में अधिकांश चरावाहे नारकंडा, किन्नौर व डोडरा क्वार के जंगलों में अपनी भेड़ बकरियों के साथ रहते हैं । किन्नौर के छितकुल से आए घुमंतु भेड़पालक छेरिंग का कहना है कि भेड़-बकरियों को पालना उनका…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन के अवसर पर कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व बीडीसी सदस्य बहन प्रोमिला शर्मा तथा रेणुका-ददाहू वार्ड से माता रेणुका क्षेत्र की उम्मीदवार शिवानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों उम्मीदवार जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से विजय प्राप्त कर जिला परिषद में क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाएंगी। डॉ. बिंदल ने कहा…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में रानीताल के छोटे गेट के पास स्कूल से घर लौट रहे कार्मेल कान्वेंट स्कुल के 8वीं कक्षा में पढ़ रहे वैभव पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरो के इस हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। जानकारी के अनुसार छात्र दोपहर के समय स्कूल से अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वैभव रानीताल छोटे गेट के पास पहुंचा तो वहां बंदरो ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे के बीच अब युवा कलाकार और फिल्म निर्माता समाज को जागरूक करने के लिए आगे आए हैं। नाहन के युवाओं द्वारा एक खास OTT वेब सीरीज तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना नहीं, बल्कि लोगों खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी है। इस वेब सीरीज का निर्माण बॉलीवुड निर्देशक की देखरेख में किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक विपिन कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म के लिए ऑडिशन…
श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज): रेणुका जी पुलिस ने नाहन -रेणुका जी मार्ग पर खदाल के पास दो युवकों से 6. 95 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।… जानकारी के अनुसार रेणुका जी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि HP 63C 2969 कार में दो युवक नाहन की तरफ से चिट्टा की खेप लेकर रेणुका जी की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत खदाल मंदिर से आगे नाहन-रेणुका जी सड़क पर नाकाबंदी की। नाका पर उपरोक्त कार को रोका गया। पूछने पर कार चालक ने अपना नाम रोहित परमार गांव व डा0 ददाहु, जिला सिरमौर…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए निर्वाचन-2026 में वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 07 के लिए उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा ने दी। गोपाल शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड से अनिल शर्मा सुपुत्र स्व. वेद प्रकाश शर्मा, निवासी वार्ड नम्बर-1 को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह, किशोर सुपुत्र सरदारी लाल, निवासी कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह तथा रवि सेठी सुपुत्र नरेन्द्र, निवासी सिलहारी, कण्डाघाट को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया…