नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-धौलाकुआं स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में पार्थेनियम उन्मूलन दिवस मनाया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने परिसर में उगी पार्थेनियम यानी गाजर घास को हटाने का अभियान चलाया। कार्यक्रम में किसानों, कर्मचारियों और आमजन को इस खरपतवार से होने वाले नुकसान, इसकी पहचान और प्रभावी नियंत्रण के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान सह निदेशक अनुसंधान एवं विस्तार डॉ. प्रियंका ठाकुर की उपस्थिति में चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पार्थेनियम के बढ़ते प्रकोप और उसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना था। प्रतिभागियों ने केंद्र परिसर में उगी गाजर घास…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नाहन में इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। क्लब की सदस्यों ने मीडिया कर्मियों को राखी बांधकर उन्हें समाज की आवाज़ को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने वाला मजबूत माध्यम बताया। इस दौरान क्लब ने मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाने के साथ-साथ शहर की चरमराती बिजली व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। मीडिया से बात करते हुए इनर व्हील क्लब नाहन की अध्यक्ष प्रिय शर्मा एवं क्लब की एडिटर अलका गर्ग ने मीडिया के माध्यम से मेडिकल कॉलेज…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में आज सोलन हॉकी क्लब द्वारा 8वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अंडर-14 व अंडर-17 के खिलाड़ियों के हॉकी मैच करवाए गए। अंडर-14 हॉकी मैच का शुभारम्भ समाजसेवी मधु गुप्ता ने किया जबकि अंडर-17 हॉकी मैच का शुभारम्भ नगर निगम के आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने किया। इससे पूर्व सोलन हॉकी क्लब के सभी पदाधिकारियों द्वारा शूलिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई तथा केक काटा गया। सोलन हॉकी क्लब के अध्यक्ष कैप्टन एस.पी. जगोता ने इस अवसर पर कहा कि इस क्लब की स्थापना वर्ष 2019 में की गई…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रदर्शन को बढ़ावा और गति देना (रैम्प)’ परियोजना के सोशल इन्क्लूजन इंटरवेंशन के अंतर्गत आज खण्ड विकास कार्यालय कुनिहार में ‘फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट फॉर वूमेन एंटरप्रेन्योर्स’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता के स्रोतों, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, उद्यम स्थापना एवं विस्तार के अवसरों, नेटवर्किंग तथा उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को उपलब्ध वित्तीय संसाधनों, बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं एवं संस्थागत सहयोग के बारे में…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज गुरुवार को सैनवाला में भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा मण्डल माता त्रिलोकपुर द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की बहनों ने डॉ. बिंदल की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद व्यक्त किया। राखी बंधवाते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि बहनों का यह आत्मीय स्नेह और सम्मान उनके लिए अत्यंत भावुक एवं अनमोल क्षण है। उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा दिए गए इस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए वे सदैव हृदय से आभारी रहेंगे। रक्षा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बद्रीपुर–पुरुवाला मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार उठाई जा रही मांगों के बावजूद जब प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय लोगों को मजबूरन स्वयं आगे आना पड़ा। आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बद्रीपुर गुरुद्वारे के समीप ट्रालों को रोककर उनके कागजात की जांच की तथा चालकों को इस स्थानीय मार्ग के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग से जाने के लिए कहा। इस दौरान एक गंभीर स्थिति भी सामने आई। पुलिस प्रशासन को फोन कर सूचना देने के बावजूद मौके…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समीति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए वार्षिक ऋण योजना 2026-27 के अंतर्गत जून-2026 को समाप्त तिमाही में हुई प्रगति की समीक्षा, राष्ट्रिय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम्, प्रधानमंत्री जन धन योजना व प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना, महिला विकास निगम योजना, जिला उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों को भेजे गए मामलों, की जून-2026 तक की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला समन्वयकों से अपनी शाखाओं में लबित मामलों…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)बाल विकास परियोजना कण्डाघाट ने आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सायरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिवक्ता पूनम शर्मा ने पॉक्सो अधिनियम, गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा घरेलू हिंसा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस विभाग के तुलसी राम ने कानून एवं पुलिस की भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल भारत ने इस अवसर पर नशे के दुष्प्रभावों एवं नशा मुक्ति के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जागरूक किया गया। बाल विकास…