Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार को डंपर और आइशर ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा सुबह काली मंदिर के समीप 10 बजे के आसपास हुआ। टक्कर के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार रेत-बजरी से लदा डंपर कालाअंब की ओर जा रहा था, जबकि आइशर ट्रक नाहन की तरफ आ रहा था। काली मंदिर के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत एम.आर.ए.डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में गत दिवस नेत्रदान एवं नेत्र देखभाल के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सीमा नेगी ने विद्यार्थियों को नेत्रों की देखभाल एवं नेत्रदान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पढ़ते समय पुस्तक एवं आंखों के बीच उचित दूरी बनाए रखना तथा मोबाइल, लैपटॉप एवं कंप्यूटर जैसे गैजेट्स का उपयोग करते समय भी पर्याप्त दूरी रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को 20-20-20 नियम के बारे में भी…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा गत दिवस एच.आई.वी. व एड्स पर आधारित इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन के तहत एच.आई.वी. व एड्स जागरूकता पखवाड़े के अवसर पर ज़िला स्तरीय प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने की। डॉ. अजय पाठक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामान्य स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, एच.आई.वी व एड्स तथा रक्त जनित संक्रमण के संबंध में सही जानकारी को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को अपने परिवार, मित्रों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिला जल स्वच्छता मिशन समिति   (DWSM)  की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि जिला में जल जीवन मिशन के शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर 01 लाख, 21 हजार, 917 घरों को पेयजल कुनैक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बावजूद हमें  ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध परम्परागत जल स्रोतों के संरक्षण, इनकी साफ सफाई और इनके देखभाल की जरूरत है क्योंकि ये पेयजल स्रोत हमारे ग्रामीण परिवेश का प्रमुख और…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू और मौसमी इन्फ्लुएंजा से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में निगरानी और आवश्यक तैयारियों को मजबूत किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने लोगों से व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने, संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है। डॉ. वर्मा ने बताया कि स्वाइन फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस-ए के एच1एन1 स्ट्रेन से होने वाला संक्रमण है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने,…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिरमौर जिला में धान की खरीद के लिए धान खरीद केन्द्र धौला कुआं तथा पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर 03 अक्तूबर, 2026 से सरकार द्वारा जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (ए-ग्रेड) 2,461 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी जोकि पिछली न्यूनतम निर्धारित दर से 72 रुपये अधिक दर से खरीद होगी। उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए पंजीकरण 15 सितंबर, 2026 से https://hpappp.hp.gov.in पोर्टल पर किया जा सकेगा। पंजीकृत पोर्टल पर किसान अपनी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- गोवंश शहर सड़कों पर ,डीसी ऑफिस के सामने आज मंगलवार 12 बजे का आलम। गोवंश तो बेबस है ही, यहां तो लगता है सिस्टम कहीं ज्यादा बेबस और लाचार हो चुका है। नगर परिषद के पास सालों से कैटल पाउंड नही ,एमसी एक्ट की खुद धज्जियां उड़ा रहे हैं।  नगर परिषद के कर्मचारियों जिन्हें सडकों पर घूम रहे पशु धन को पकड़ने के लिए डयूटी पर लगाया गया है  उनकी मुश्किल यह कि  पकड़ेगें तो लेकर कहाँ जायंगे ऐसे में इधर से पकड़े और उधर छोड़ दिये।  ऐसे में नगर परिषद के चुनाव…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त एवं राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला 23 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक सराहां में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्री वामन भगवान की भव्य शोभा यात्रा, खेल प्रतियोगिताएं, दंगल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण…

Read More