Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-सीपीएम जिला सिरमौर कमेटी की बैठक नाहन मे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड विश्वनाथ शर्मा ने की। बैठक मे राज्य से प्रभारी कॉमरेड राकेश सिंघा ने विशेष रूप से भाग लिया । बैठक को संबोधित करते हुय उन्होंने देश और प्रदेश सरकारों की नीतियों मुखर रूप से बैठक रखा । उन्होंने कहा कि देश बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश मे किसान मजदूर छात्र नौजवान के जीवन पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। नौकरिया समाप्त की जा रही है सारा काम ठेके पर और बड़ी बड़ी कंपनियों के हवाले किया…

Read More

कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  देहरा में 800 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति व्यक्ति की ‘मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि’ के तहत वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। • देहरा अस्पताल में एक वर्ष के भीतर अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। • देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की लागत वाली पेयजल परियोजनाएं कार्यान्वयन के अधीन हैं। ओजोन तकनीक आधारित पेयजल परियोजना भी अगले एक वर्ष में पूरी की जाएगी। • पौंग बांध के 200 विस्थापित परिवारों को मकान निर्माण…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने के लिए खेल-कूद प्रतियोगिता व अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए प्रदेश सरकार यथा सम्भव प्रयास कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के भूमति के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय खण्ड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित छात्रों व अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। खण्ड स्तरीय अंडर-19 छात्र…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के निर्देशानुसार अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में शिक्षकों को जीवन कौशलों, प्रभावी शिक्षण-पद्धतियों तथा 21वीं सदी के आवश्यक कौशलों से परिचित कराने के उद्देश्य से *जीवन कौशल पर आधारित क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (CBP)* का सफल आयोजन किया गया।  जिसमें चण्डीगढ़, नारायणगढ़, अम्बाला तथा हिमाचल के विभिन्न विद्यालयों के 40 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी प्रभावी रणनीतियों से सशक्त करना रहा, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रभावी संचार, आलोचनात्मक चिंतन, समस्या-समाधान, निर्णय लेने की क्षमता तथा जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार जैसे कौशल विकसित किए जा सकें।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) एनफोर्समेंट विंग साउथ जोन परमाणु की टीम ने बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। जिला किन्नौर के निचार निवासी अबिनाश कुमार ने कथित तौर पर एक मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी रेंट डीड और बिजली बिल का इस्तेमाल कर जीएसटी नंबर हासिल किया। इसके बाद जनवरी से जून 2026 के बीच करीब 231 करोड़ रुपये के फर्जी गुड्स एंड सर्विसेज इनवॉइस जारी किए गए। जांच में 41.61 करोड़ रुपये के आईजीएसटी फर्जीवाड़े का भी खुलासा हुआ है।  जांच के अनुसार फर्जी फर्म के माध्यम से…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ उन्हें खेल व अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के लिए प्रदेश सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के बखालग स्थित डी.सी.एम. स्कूल में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनकी प्रतिभा को उचित दिशा और अवसर प्रदान करना अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-डॉ.यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन के वाणिज्य विभाग द्वारा वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के लिए एक निवेशक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा विद्यार्थियों को निवेश की मूल बातों तथा वर्तमान आर्थिक परिवेश में वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सेबी (SEBI) के आधिकारिक प्रशिक्षक सचिन प्रतीक शर्मा रहे। निवेशक शिक्षा के क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव के आधार पर, शर्मा ने एक ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें सूचित वित्तीय निर्णय लेने के लिए आवश्यक विभिन्न विषयों को शामिल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- बद्रीपुर चौक से पुरुवाला कांशिपुर वाया संतोषगढ़ होकर जंबू खाला पुल से गुजरने वाले खनन सामग्री से लदे अथवा खाली भारी वाहनों की आवाजाही पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध दोनों दिशाओं में लागू रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग-907 से होकर आवाजाही करनी होगी।  प्रशासन ने यह निर्णय उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब, पुलिस विभाग और लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि इस मार्ग से खनन ट्रकों, डंपरों,…

Read More