सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (एचपीएससीडब्ल्यू) राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सहयोग से 8 सितंबर, 2026 को सोलन में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव ने दी। सदस्य सचिव ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सोलन स्थित कल्याण भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिमला, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, सिरमौर और ऊना जिलों के वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी भाग लेंगे।
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन का सिलसिला जारी है। बारिश और लैंडस्लाइड से सड़क मार्ग प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच नाहन-ददाहू सड़क मार्ग नैहली के पास पूरी तरह बंद हो गया है, जिसके आज शाम तक बहाल होने की संभावना जताई गई है।उपमंडलाधिकारी नागरिक नाहन ने लोगों से अपील की है कि नाहन से ददाहू जाने वाले लोग जमटा से बिरला होते हुए अथवा शिलनू-कैलाश मार्ग का उपयोग करें। इसी तरह ददाहू से नाहन आने…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लेखक राजकुमार शर्मा) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व नहीं, बल्कि यह धर्म, कर्म, प्रेम, विवेक और संघर्ष के बीच आशा की नई किरण का उत्सव है। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी की आधी रात को मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना में विशेष स्थान रखता है। श्रीकृष्ण का जन्म ऐसे समय हुआ, जब मथुरा में कंस का अत्याचार चरम पर था। माता-पिता कारागार में बंद थे और चारों ओर भय का वातावरण था। ऐसे घने अंधकार के बीच कृष्ण का जन्म यह संदेश देता है कि परिस्थितियाँ कितनी…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ऊना में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रायोजित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग, प्रदेश और आमजन के प्रति जवाबदेही की भावना के साथ कार्य करें तथा योजनाओं का अधिकतम लाभ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, समयसीमा तय करने तथा नियमित रूप से प्रगति का आकलन करने पर जोर दिया। जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में आयोजित…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, बिलासपुर शीतल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक भंडारों सदर बिलासपुर, घुमारवीं, झंडूता तथा श्री नैना देवी जी से उचित मूल्य की दुकानों तक डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी (उचित मूल्य की दुकानों पर उतराई) कार्य हेतु वर्ष 2026-28 के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित शर्तों के अनुसार अपनी निविदाएं ई-टेंडरिंग पोर्टल https://hptenders.gov.in पर 20 सितम्बर 2026 को सायं 5 बजे तक ऑनलाइन…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 8 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जोकि उप रोजगार कार्यालय रामपुर में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में ऑरो टेक्सटाइल बद्दी, जिला सोलन द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं/आईटीआई पास अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये वेतन के साथ आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए महिला…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में मंगलवार को जूनियर ब्यूटीशियन के कोर्स के नए बैच का प्रशिक्षण आरंभ हो गया। पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के प्रमुख अरविंद यादव ने इस 35 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को रहने, खाने-पीने और सभी तरह की प्रशिक्षण सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अरविंद यादव ने कहा कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थी अपना कारोबार आरंभ कर सकते हैं। इसके लिए अगर उन्हें बैंकों से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नेपाल में हाल ही में सामने आई प्राकृतिक त्रासदी को पर्यावरणविद् नाथूराम चौहान ने हिमालयी क्षेत्र के लिए गंभीर चेतावनी बताया है। दक्षिण एशियाई उपमहाद्वीप से जुड़े पर्यावरणीय विषयों पर पिछले करीब 10-12 वर्षों से काम कर रहे चौहान का कहना है कि नेपाल में हुई घटना को केवल एक अलग आपदा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि हिमालय में तेजी से हो रहे पर्यावरणीय बदलावों को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल पर्वतों की श्रृंखला नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया के करोड़ों लोगों के लिए जल का प्रमुख…