Author: Himachal Varta

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को ‘अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम’ के तहत गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला -2 ऊना में छात्रों के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का भी आह्वान किया।उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर भविष्य की दिशा तय करें। जीवन में चुनौतियां आती हैं, लेकिन उनसे…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिला की खंड स्तरीय (शिलाई खंड ) अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बान्दली धाडस् में सम्पन्न हुई l इस प्रतियोगिता में शिक्षा खंड शिलाई के 7 विद्यालयों ने भाग लिया l प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय नाया के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उमदा प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया l नाया के छात्र और छात्राओं ने खोखो में सभी विद्यालयों की टीमों को पछाड़कर  विजेता ट्रॉफी हासिल की l ग्रुप सॉन्ग और सोलो सॉन्ग कॉम्पीटिशन में विद्यालय की छात्राएं अव्वल रही l विद्यालय की नवी कक्षा की छात्रा गुलशन चौहान ने…

Read More

ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और योजनाबद्ध विकास से जोड़ते हुए ‘न्यू हरोली विकास पथ’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने यह बात जल भवन हरोली  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित हो रही ‘न्यू हरोली’ एक वर्ष के भीतर क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनकर उभरेगी।             उपमुख्यमंत्री ने बताया कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भाजपा जहां संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है, वहीं रविवार को नाहन में भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से हुई मुलाकात को भी राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों के अलावा पार्टी की गतिविधियों और भविष्य की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल के नाहन स्थित निवास पर हुई…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व *राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन* के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को स्मरण करना रहा। समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता, भाषण, नाट्य एवं माइम जैसी विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती स्टिमी मारिया, उप-प्रधानाचार्य एवं सदन प्रभारियों द्वारा दीप प्रज्वलन…

Read More

सोलन   ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि   युवा नशे से दूर रहे और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के जौणाजी के सुप्रसिद्ध दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व जौणाजी में भगवान विष्णु के प्राचीन मंदिर तथा पंचमुखी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों के सुख, सम्पन्नता और स्वास्थ्य लाभ की कामना की। डॉ. शांडिल ने कहा कि नशे से…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं विशाल संत सम्मेलन में  भाग लिया। यह धार्मिक आयोजन 29 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर के विकास के लिए प्रथम चरण में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर कुल 40 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त  भदसाली अप्पर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा पंचायत…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां सोलन विधानसभा क्षेत्रों की 07 ग्राम पंचायतों के लिए कूड़ा एकत्रित करने वाली ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह ई-रिक्शा ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह ई-रिक्शा सोलन विधानसभा क्षेत्र की डांगरी, कोठों, नौणी मझगांव, सलोगड़ा, ओच्छघाट, आंजी तथा सपरुन ग्राम पंचायतों से कचरा एकत्रित करने के उपरांत ग्राम पंचायत में स्थापित कचरा एकत्रित शैड में पहुंचाने का…

Read More