सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी स्थित माँ चण्डी मंदिर परिसर में मंदिर समिति एवं युवा कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने माँ चण्डी व भगवान श्री कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित लोगों को श्री कृष्ण…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर जिले के पच्छाद थाना क्षेत्र के जोहन गांव में तीन दिन से लापता बलदेव दत्त का शव गांव की एक गोशाला के बरामदे से मिला है। जानकारी के अनुसार, बलदेव दत्त 31 अगस्त को किसी काम के सिलसिले में अपने घर से निकले थे। देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 2 सितंबर को पच्छाद पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुरुवार, 3 सितंबर को बलदेव दत्त का शव जोहन गांव में स्थित एक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में शिक्षक-अभिभावक संघ की आम सभा का आयोजन हुआ। जिसमें पूरानी कार्यकार्यकारिणी को भंग किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी का सर्वस मति से गठन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के मुद्दें व प्रस्ताव पर चर्चा कर पारित किए गए। संस्कृत महाविद्यालय नाहन की पीटीए की बैठक प्राचार्य डाक्टर नरेश शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित हुई। जिसमें सर्त से सुभाष शर्मा को महाविद्यालय की शिक्षक -अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुनिता देवी उपप्रधान व सचिव डाक्टर सोमदत्त शर्मा को चुना गया। जबकि सह-सचिव अश्वनी शर्मा,कोषाध्यक्ष अधीक्षक शशिपाल,मिडिया सलाहकार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- रोटरी कम्युनिटी कोर (आरसीसी) स्थानीय रोटरी क्लबों के साथ जोड़कर स्थायी स्थानीय सुधार लाने का काम करती है। विश्व स्तर पर 105 देशों में 11,000 से अधिक कोर कार्यरत हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छ जल जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करते हैं। R C C के अध्यक्षअजय तोमर ने कहा की वो रोटरी के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्य करेंगे। यह मौका था असिस्टेंट गवर्नर भविष्य गौतम की रोटरी नाहन सिरमौर की ऑफिशल विजिट का। भविष्य गौतम ने कहा की रोटेरियन समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और रोटरी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पांवटा साहिब में एक तेज रफ्तार कार नम्बर UK07DM-2646 ने एक स्कुटी के साथ टक्कर जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे 36 वर्षीय फीमेल हेल्थ वर्कर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा नारीवाला के आसपास हुआ। पुलिस के अनुसार इस हादसे में टक्कर से महिल सड़क पर गई औऱ मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जोर लगी की महिला का हेल्मेट भी टूट गया। जिले के एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए ऐसी तकनीक विकसित करने की जरूरत है, जो संभावित आपदाओं की पूर्व जानकारी दे और समय रहते नुकसान को कम करने में मदद करे। आईआईआईटी ऊना के युवा प्रौद्योगिकीविद इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह बात राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। यह समारोह गुरुवार को लता मंगेशकर कला केंद्र ऊना के सभागार में आयोजित किया गया। राज्यपाल ने स्नातकों से हिमाचल प्रदेश की आवश्यकताओं…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पाँवटा साहिब ब्लॉक की पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने और पंचायत प्रतिनिधियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर प्रधान संघ पाँवटा साहिब ने एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। प्रधान संघ के अध्यक्ष रणबीर सिंह के नेतृत्व में पंचायत प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा से मिला।प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, वीबीजी रामजी योजना, पंचायतों में कार्य करने के दौरान आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक दिक्कतों तथा ग्रामीण विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के तहत आज दुर्गा पब्लिक स्कूल, सोलन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित श्रोताओं को बधिरता एवं श्रवण संबंधी समस्याओं के कारणों, बचाव, समय पर पहचान एवं उपचार के साथ-साथ बधिर व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया अटवाल ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं श्रोताओं को अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुनने की क्षमता में कमी किसी भी आयु…