सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में ज़िला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आज यहां वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डॉ. अजय पाठक ने निर्देश दिए कि ज़िला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में 24×7 आइसोलेशन बेड उपलब्ध एवं क्रियाशील रखे जाएं। उन्होंने विशेष रूप से इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण तथा गंभीर तीव्र सांस संक्रमण वाले बीमार रोगियों की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी उक्त बीमारी वाले रोगियों…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त कार्यालय नाहन के बाहर जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अगुवाई में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि जब से राहुल गांधी ने देश के दलितों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाना शुरू किया है, तब से सत्ताधारी पार्टी बौखला गई है। परमार ने केंद्र सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर को तुरंत वापस…
बिलासपुर( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आज उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में आवश्यक वस्तुओं एवं पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान्नों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर नियमित निरीक्षण करने तथा खाद्यान्नों के नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभागीय मापदंडों एवं आदेशों के अनुरूप निरीक्षण कर अनियमितता पाए…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज शिमला जिला के मशोबरा विकास खंड स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में 33 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि इस स्टूडियो के निर्माण से पंचायती राज संस्थाओं के प्रशिक्षुओं व प्रतिनिधियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी और पंचायत प्रतिनिधि आज के डिजिटल दौर में नवीनतम तकनीक व उपकरणों की जानकारी हासिल कर ग्रामीण विकास को गति प्रदान कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल स्टूडियो की गुणवत्ता व इसके उपयोग बारे संबंधित…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आज सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बात कर सूचना प्राप्त होने से लेकर संबंधित टीमों के मौके पर पहुँचने तक की पूरी व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सूचना का समय पर पहुँचना, संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और मौके पर तत्काल सहायता पहुँचना बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिस्पांस सिस्टम को हर समय पूरी तरह तत्पर रखने और जरूरतमंदों तक बिना देरी के सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए।
ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज) चिट्टे और अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने और नशामुक्त समाज का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से 7 सितंबर को ऊना में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाली इस वॉकाथॉन में जिले के स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों की प्रमुख भागीदारी होगी। जिला प्रशासन ने आयोजन को प्रभावी जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप देने के साथ विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित सहभागिता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को वॉकाथॉन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में विकास खण्ड नालागढ़ की 25 पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, पंचायत कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय सभागार मे पशु पालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चयनित 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा व उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डा. राजीव वालिया भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने नव नियुक्त पशु मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पशु मित्र अपने दायित्वों का निष्ठा एवं पूर्ण इमानदारी से निर्वाहन करते हुए विभागीय गतिविधियों एवं पशुपालकों के हित में…