नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के होनहार निशानेबाज सूर्यांश कपूर और ओजस्विनी ने अपनी शानदार प्रतिभा और अथक मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। 50 मीटर थ्री पोजिशन .22 राइफल इवेंट में सूर्यांश कपूर ने यूथ पुरुष वर्ग तथा ओजस्विनी ने यूथ महिला वर्ग में निर्धारित क्वालिफिकेशन स्टैंडर्ड हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की।…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। विद्या नेगी हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग व राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से आज यहां सखी वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थी। विद्या नेगी ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध करवाना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को संकट की परिस्थितियों में आवश्यक सहायता, परामर्श एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ताओं के 04 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 11 पद पर भर्ती के लिए 17 सितम्बर, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर में साक्षात्कार प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त कसौली की ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के आंगनवाड़ी केन्द्र बाजार गढखल, आंगनवाड़ी वृत्त धर्मपुर की ग्राम पंचायत गुल्हाडी के आंगनवाड़ी केन्द्र थडे का ठाकुरद्वारा, आंगनवाड़ी वृत्त चण्डी की ग्राम पंचायत बुघार कनैता के आंगनवाड़ी केन्द्र ठिम्बर तथा आंगनवाड़ी वृत्त…
ऊना( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऊना जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था, विकास योजनाओं और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देने के उद्देश्य से क्षमता निर्माण एवं बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले चरण की शुरुआत हुई। मंगलवार को जिला परिषद हॉल ऊना में आयोजित कार्यशाला में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अतिरिक्त उपायुक्त ऊना इशांत जसवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यशाला में विकास खंड अंब की 19 ग्राम पंचायतों के 143 नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें 19 प्रधान, 19 उपप्रधान तथा 105 वार्ड सदस्य शामिल रहे। बता दें,…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत क्रेच सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए साक्षात्कार 17 सितम्बर, 2026 को प्रातः 10.30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सह क्रेच केन्द्र आंगनवाड़ी क्रेच टकसाल-2 के वृत्त परवाणू के लिए क्रेच सहायिका का 01 पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 11 सितम्बर, 2026 सांय 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपना आवेदन सादे कागज़ पर अपने…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में विकास खण्ड नालागढ़ की 25 पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य नव निर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों, पंचायत कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वह अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के कामगारों के कल्याण और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जिला सिरमौर में पंजीकृत कामगारों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बोर्ड द्वारा संचालित विवाह सहायता योजना के तहत पात्र कामगारों को स्वयं तथा उनके अधिकतम दो बच्चों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य कामगार परिवारों को विवाह के अवसर पर आर्थिक सहयोग प्रदान कर…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायत पुबोवाल में पुराने तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत को इसके आगामी विकास के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि तालाब परिसर को बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और परिवारों के लिए आकर्षक एवं रमणीक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोत किसी क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत होते हैं। इनके संरक्षण के साथ आसपास के क्षेत्र को सुविधाजनक और आकर्षक रूप दिया जाए तो ये स्थानीय लोगों के लिए…