सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज ) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी का उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना है। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला सोलन रेड क्रॉस सोसाइटी सोलन के सौजन्य से राजकीय महाविद्यायलय कण्डाघाट में यूथ रेड क्रॉस यूनिट सहायता कक्ष का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित छात्रों व अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस यूनिट के खुलने से जहां ज़रूरतमंद लोगों को सहायता मिलेगी वहीं युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ आपदा एवं अन्य संवेदनशील परिस्थितियों में मानवीय मूल्यों, मानवता की सेवा के प्रति संवेदनशीलता…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला स्तरीय 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन के सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिरमौर पवन गर्ग के तत्वाधान में किया गया। पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन गर्ग ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी की भावना को धरातल पर उतारने…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-श्री रेणुकाजी-नाहन मार्ग पर नैहली से आगे क्यारटू के पास गुरुवार सुबह लोहे के एंगल लेकर जा रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जानकारी के अनुसार ट्राला नाहन की ओर से आ रहा था। क्यारटू के पास एक मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्राला सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के समय पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-ज़िला सिरमौर के शिलाई अस्पताल में तैनात एक फार्मेसी ऑफिसर के साथ दो स्थानीय युवकों ने उस वक्त मारपीट की जब वह रात्रि में होटल से खाना खा कर वापस अपने कमरे में जा रहा था पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना शिलाई में नवनीत ठाकुर गांव बडाल, डाकघर गोपालपुर, तह० सरकाघाट, जिला मण्डी ने अभियोग पंजीकृत करवाया कि वह शिलाई हॉस्पिटल में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर तैनात है । पीड़ित ने बताया कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन के अमरपुर मोहल्ले के शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पालने में रखी गई कान्हाजी की मूर्ति छठी कार्यक्रम की तैयारी के दौरान गायब मिली। पंडित ने पालना खाली देखकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। घटना से चिंतित वार्ड नंबर पांच के लोगों ने बुधवार को उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पार्षद सीमा अत्री ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के लिए अमरपुर मोहल्ले के शिव मंदिर में पालना सजाकर उसमें कान्हाजी की…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज सोलन जिले के बद्दी स्थित आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने 402 स्नातक विद्यार्थियों, पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक यात्रा का समापन नहीं, बल्कि जीवन के एक नए चरण की शुरुआत है। उन्होंने स्नातकों से अपने जीवन की नींव ईमानदारी, अनुशासन, ज्ञान, चरित्र, आचरण और समाज के प्रति योगदान के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारतीय जनता पार्टी के माता कटासन मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक धौलाकुआं में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार जो श्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है व नाहन विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक अजय सोलंकी जी के नेतृत्व में चल रही है, इनकी कार्यशैली की कड़े शब्दो में निंदा की गई। डॉ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों संस्थानों को बंद किया गया है, उन्हें बंद करने के लिए पार्टी नाहन के विधायक को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर एवं श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने आज विधायक नाहन अजय सोलंकी की उपस्थिति में मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेला 11 अक्तूबर से 26 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने मेले के सुचारू संचालन के लिए उपमंडलाधिकारी नाहन को मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन को मेला अधिकारी तथा एएसपी नाहन को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित कर राजस्व…